0

लाल किले के पास धमाके वाली कार से मिलीं 3 गोलियां, आतंकी मॉड्यूल की तलाश जारी

By Nov 17, 2025

दिल्ली के लाल किले के पास चांदनी चौक में 10 नवंबर को हुंडई i20 कार में हुए धमाके के बाद जांच एजेंसियों को मौके से महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस को मलबे से 9 एमएम की तीन गोलियां मिली हैं, जिनमें से दो जिंदा कारतूस हैं। एक सूत्र ने रविवार को बताया कि मौके से कोई हथियार नहीं मिला, जिससे यह सवाल उठ रहा है कि जली हुई कार के पास सिर्फ गोलियां कैसे पहुंचीं।

यह गोलियां विशेष सुरक्षा यूनिट्स या विशेष अनुमति प्राप्त लोगों द्वारा ही रखी जा सकती हैं। आम नागरिकों को इन्हें रखने की इजाजत नहीं है। सूत्रों के अनुसार, घटना स्थल पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से भी उनके हथियारों की जांच करने को कहा गया, लेकिन किसी भी सुरक्षाकर्मी का कोई कारतूस गायब नहीं मिला है।

सुरक्षा एजेंसियां अब धमाके को अंजाम देने वाले आतंकी डॉ. उमर नबी के दिल्ली आने से पहले के रूट की भी गहन जांच कर रही हैं। सूत्रों ने बताया कि डॉ. उमर नबी 29 अक्टूबर को फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी से कार लेकर निकला था। 10 नवंबर को हमले के दिन तक, उसकी कार 50 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई। इन फुटेज को एक साथ जोड़कर उसके पूरे रूट को फिर से बनाने की कोशिश की जा रही है। इसमें डॉ. उमर के हर चेकपोस्ट पार करने, सभी पार्किंग एंट्री और उसकी कार जहां-जहां रुकी, हर जगह को शामिल किया जाएगा।

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य यह पता लगाना है कि फरीदाबाद से दिल्ली पहुंचने तक क्या कोई व्यक्ति उससे मिला, उसका पीछा किया या उसकी मदद की। सूत्र ने बताया कि उमर ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में कितने घंटे बिताए, यह समझने के लिए सभी बिंदुओं को जोड़ना बेहद जरूरी है।

दिल्ली धमाके से जुड़े एक नए पहलू में डॉक्टर-इमाम के साथ-साथ पेशेंट मॉड्यूल का भी खुलासा हुआ है। इस मॉड्यूल में डॉ. मुजम्मिल, लेडी डॉक्टर शाहीन और डॉ. उमर नबी मरीजों की मदद के बहाने ऐसे लोगों को ढूंढते थे, जिनका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा सके। ये डॉक्टर मरीजों के घर तक पहुंच जाते थे, वहां परिवार का जायजा लेते थे और फिर एहसान में दबाते थे। ऐसे तीन मामले सामने आ चुके हैं और ऐसे मरीजों की भी जांच एजेंसियां अब रडार पर हैं।

दिल्ली ब्लास्ट में खुद को उड़ाने वाले डॉ. उमर नबी की लाल रंग की ईको स्पोर्ट्स कार को छिपाने वाले बाशिंद को भी इसी मॉड्यूल का हिस्सा बताया जा रहा है। डॉ. मुजम्मिल ने उसके पिता का इलाज किया था, जिसके बाद उसे डॉ. शाहीन और डॉ. उमर नबी से मिलवाया गया। बाशिंद को डॉ. शाहीन के अधीन अल फलाह यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलवाई गई और फिर उससे संदिग्ध सामान इधर-उधर कराने का काम लिया जाने लगा।

जांच एजेंसियों का मुख्य केंद्र फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी बन गई है। यूनिवर्सिटी के डॉ. मुजम्मिल शकील और डॉ. शाहीन सईद ने पूछताछ में खुलासा किया है कि आतंकी मॉड्यूल यूनिवर्सिटी को रेडिकलाइजेशन और लॉजिस्टिक कवर के तौर पर इस्तेमाल कर रहा था, यानी यूनिवर्सिटी आतंकियों के छिपने और योजना बनाने के लिए एक सुरक्षित ठिकाना बनी हुई थी।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

भारत-रूस शिखर सम्मेलन की तैयारी: मॉस्को में जयशंकर और लावरोव की मुलाकात

नई दिल्ली और मॉस्को के बीच कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है, क्योंकि दोनों देश दिसंबर में होने वाले वार्षिक शिखर सम्मेलन की तैयारियों में जुटे हैं। इस क्रम में, भारत के विदेश मंत्री एस....
By Nov 17, 2025

यमुना विहार के पार्कों में लौटेगी हरियाली, दिल्ली नगर निगम की नई पहल

दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने यमुना विहार वार्ड के पार्कों को पुनर्जीवित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब इन पार्कों की हरियाली एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के उपचारित पानी से लौटाई जाएगी।...
By Nov 17, 2025

NSA डोभाल और रूसी समकक्ष की मुलाकात: पुतिन की भारत यात्रा पर केंद्रित रही चर्चा

नई दिल्ली: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी निकोले पात्रुशेव के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, यह बैठक...
By Nov 17, 2025

जैश-ए-मोहम्मद का पुनरुत्थान? दिल्ली धमाके पर इतालवी पत्रकार का सनसनीखेज दावा

नई दिल्ली। हाल ही में दिल्ली के लाल किले पर हुए आत्मघाती हमले को एक अकेली घटना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि यह जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) जैसे आतंकी संगठन की सक्रियता में वृद्धि...
By Nov 17, 2025

जयशंकर मास्को में, पुतिन की भारत यात्रा से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

नई दिल्ली। भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को मास्को में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के...
By Nov 17, 2025

DU प्रोफेसर से हाथापाई: DUSU संयुक्त सचिव दीपिका झा पर गिरी गाज, निलंबन की सिफारिश

दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया जब डूसू (दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ) की संयुक्त सचिव दीपिका झा पर एक प्रोफेसर के साथ दुर्व्यवहार और हाथापाई का आरोप लगा।...
By Amit Sagar Nov 17, 2025

ट्रंप की ‘अमेरिका प्रथम’ नीति से अमेरिकी अर्थव्यवस्था की नींव कमजोर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'अमेरिका प्रथम' नीति, जो अंतरराष्ट्रीय समझौतों और व्यापार नीतियों को मनमाने ढंग से थोपने पर केंद्रित है, ने न केवल वैश्विक व्यापार को प्रभावित किया है, बल्कि अमेरिका की अपनी आर्थिक...
By Amit Sagar Nov 17, 2025

दिल्ली विस्फोट के समर्थन में पोस्ट: असम में 21 गिरफ्तार, सीएम ने दी चेतावनी

दिल्ली में हाल ही में हुए विस्फोट की घटनाओं के समर्थन में इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में असम पुलिस ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ...
By Amit Sagar Nov 17, 2025

साझा करें