0

लाल चौक में सर्वदलीय रैली: बीजेपी नेता ने सीएम से की आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता की अपील

By Nov 21, 2025

भाजपा के प्रवक्ता अल्ताफ अहमद ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर आतंकवादियों और अलगाववादियों के खिलाफ एक सर्वदलीय रैली आयोजित करने का आह्वान किया है। ठाकुर का मानना है कि इस तरह की रैली न केवल पूरे देश में, बल्कि विश्व स्तर पर भी एक मजबूत संदेश भेजेगी कि जम्मू-कश्मीर के नागरिक आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिक मतभेदों के लिए हमेशा समय रहेगा, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देरी नहीं की जा सकती। भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वे श्रीनगर के लाल चौक पर आतंकवाद विरोधी रैली का नेतृत्व करें। यह समय केवल निंदा और संवेदना व्यक्त करने से आगे बढ़कर ठोस कार्रवाई का है। जम्मू-कश्मीर को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता का एक शक्तिशाली संदेश देना चाहिए, जिससे यह स्पष्ट हो कि केंद्र शासित प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है।

ठाकुर ने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ और देश के दुश्मनों के विरुद्ध सभी पार्टियों, समुदायों और नागरिकों को एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ और घाटी में शांति व सम्मान की बहाली के लिए सभी को कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए। आतंकवादियों, उनके एजेंडे, हिंसक प्रवृत्तियों और गतिविधियों का किसी भी धर्म, समाज या क्षेत्र में कोई स्थान नहीं है। लाल चौक से उठने वाली एक एकजुट आवाज पूरे देश में गूंजेगी और आतंक-मुक्त जम्मू-कश्मीर के लिए चल रही लड़ाई को और मजबूत करेगी।

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि लाल किले के पास हुए आतंकी हमले में शामिल, ‘व्हाईट कॉलर मॉड्यूल’ का हिस्सा रहे आतंकियों, उनके मददगारों या उनसे पहले के अलगाववादियों और आतंकियों ने कश्मीरियों की जो छवि खराब की है, उसके लिए कश्मीरी उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने इन तत्वों को इस्लाम और देश का दुश्मन करार देते हुए कहा कि जब कश्मीर से इनके खिलाफ आवाज उठेगी, तो कश्मीरियों की छवि को लेकर दुनिया में फैले भ्रम भी दूर होंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

सोनू निगम ने AI संग गाया मोहम्मद रफी का गाना, कश्मीर से वीडियो वायरल

कश्मीर की खूबसूरत वादियों में सिंगर सोनू निगम ने एक ऐसा परफॉरमेंस दिया जिसने संगीत की दुनिया में नई मिसाल कायम की। शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कॉन्वोकेशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान, सोनू निगम ने...
By Nov 21, 2025

साझा करें