अल फलाह चांसलर जवाद की मुश्किलें बढ़ीं, ईडी ने 12 खातों की जांच तेज की
दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के चांसलर जवाद अहमद सिद्दीकी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जवाद और उनसे जुड़े 12 बैंक खातों की जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वित्तीय लेनदेन की गहनता से पड़ताल के लिए ईडी जवाद के करीबी माने जाने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। जांच में कुछ अहम सुराग मिलने की बात सामने आई है, जिससे मामले की परतें खुल सकती हैं।nnफाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) की एक रिपोर्ट के अनुसार, अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट और इससे जुड़े ट्रस्टियों के बैंक खातों में 2005 से 2019 के बीच लगभग 194.75 करोड़ रुपये के बड़े लेन-देन हुए हैं। यह राशि पुस्तक प्रकाशन और कंस्ट्रक्शन जैसे विभिन्न माध्यमों से विदेशों से दान के रूप में प्राप्त हुई है। ईडी अब इन पैसों के स्रोत, निकासी और खर्च का पता लगाने में जुटी हुई है।nnसूत्रों के मुताबिक, ईडी ने जवाद के पांच ऐसे करीबियों को चिह्नित किया है, जिनसे वह फोन पर सबसे ज्यादा संपर्क में रहता था। इन व्यक्तियों की पहचान कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) के आधार पर की गई है। उनसे पूछताछ के जरिए यह समझने की कोशिश की जा रही है कि इन पैसों का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया।nnरिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि अल फलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल और मेस की फीस के रूप में लगभग 15.79 करोड़ रुपये दुबई की अमला एंटरप्राइज और कारकुन कंस्ट्रक्शन को भेजे गए थे। इन कंपनियों का संचालन जवाद के रिश्तेदारों द्वारा किया जाता है। कारकुन कंस्ट्रक्शन को निर्माण संबंधी ठेके के लिए भी मोटी रकम दी गई। इसके अतिरिक्त, विभिन्न खातों से 2.45 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि निकाली गई है।nnपिछले सात-आठ वर्षों में, ट्रस्ट ने इंग्लैंड की संस्थाओं से पुस्तक प्रकाशन के नाम पर लगभग 10 हजार डॉलर दान के रूप में प्राप्त किए हैं। ईडी अब इन दान देने वाले एनजीओ की भी जांच कर रही है।nnजांच में यह भी पाया गया है कि अल फलाह स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अल फलाह स्कूल ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, अल फलाह यूनिवर्सिटी और अल फलाह चैरिटेबल ट्रस्ट के बैंक खातों में एक ही पैन नंबर का इस्तेमाल किया गया है। वित्तीय नियंत्रण के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) अल फलाह ट्रस्ट के नाम पर भरे गए हैं। यूनिवर्सिटी ने वित्तीय वर्ष 2018 से 2025 तक 415.10 करोड़ रुपये का शैक्षिक राजस्व अर्जित किया है, जिसकी भी ईडी द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है।”
जा रही है।
नमो भारत ट्रेन में मनाएं जन्मदिन और प्री-वेडिंग, एनसीआरटीसी ने शुरू की नई सुविधा
दिल्ली धमाका: हिरासत से छूटे डॉक्टर आरिफ मीर का सनसनीखेज दावा, कानपुर कार्डियोलॉजी को भेजा संदेश
दिल्ली-सहारनपुर रेलमार्ग पर दो नई ट्रेनें शुरू, रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
मालगाड़ी से सबसे ज्यादा क्या ढोया जाता है? रेलवे का बड़ा खुलासा
दिल्ली धमाके से जुड़ा एक और शख्स जम्मू-कश्मीर से हिरासत में, जैश से संबंध की जांच जारी
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
सयानी गुप्ता: किरदारों में जान फूंकने वाली अदाकारा
दिल्ली धमाका: अल-फलाह विश्वविद्यालय के डॉक्टर ATS के निशाने पर, अमरोहा से पूछताछ
