0

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर

By Dec 9, 2025

टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। विराट कोहली के शतक के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के 4 विकेट के चलते मेहमान टीम टारगेट से 17 रन पीछे रह गई। इस मुकाबले में कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया। उन्‍होंने शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त कर दिया।

रांची के झारखंड क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे मैच में कुलदीप यादव ने 10 ओवर गेंदबाजी की और 68 रन देकर 4 विकेट लिए। कुलदीप ने टोनी डी जोरजी को आउट किया। इसके बाद उन्होंने मार्को जेनसन और मैथ्यू ब्रीट्जे को फटाफट पवेलियन भेज दिया। इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 68 गेंदों में 97 रनों की विशाल साझेदारी की थी। कलाई के जादूगर कुलदीप ने जेनसन को आउट किया, जिन्होंने 39 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेली। इसके तुरंत बाद उन्होंने मैथ्यू ब्रीट्जे का भी विकेट अपने खाते में जोड़ लिया, जिन्होंने 80 गेंदों में 72 रन बनाए।

कुलदीप ने अपने करियर में चौथी बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चार विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। इसके साथ ही उन्‍होंने शेन वार्न और युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्‍यादा 4 विकेट हॉल लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। भारतीय गेंदबाज कुलदीप ने 2018 में केपटाउन और ग्वालियर में खेले गए वनडे मैच में प्रोटियाज के खिलाफ चार विकेट लिए थे। वहीं 2022 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भी कुलदीप ने 4 शिकार किए थे।

बता दें कि कुलदीप ने अपने वनडे करियर में 10वीं बार चार विकेट लिए हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने अनिल कुंबले की बराबरी भी कर ली है। भारतीय तेज गेंदबाजों में अजीत अगरकर (12) और मोहम्मद शमी (16) उनसे आगे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

रांची रेल मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने इस दौरान प्री नॉन-इंटरलाकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य...
By Dec 9, 2025

झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया...
By Dec 9, 2025

रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली तो...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया

भारत ने रांची में खेल गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत के...
By Dec 9, 2025

झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस

राज्य में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने का फैसला किया है। इस राशि का उपयोग पार्कों में पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। कोहली ने इस मैच में 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ...
By Dec 9, 2025

झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग

रांची समेत झारखंड में ठंड का असर लगातार घट-बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी, जिससे ठंड से थोड़ी...
By Dec 9, 2025

झारखंड बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 25 हजार अधिवक्ता डालेंगे वोट

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। राज्य में 25 हजार अधिवक्ता मतदाता हैं। चुनाव...
By Dec 9, 2025

साझा करें