खुशी मुखर्जी का बड़ा दावा: सूर्यकुमार यादव करते थे बहुत मैसेज, अब नहीं होती बात
अभिनेत्री खुशी मुखर्जी ने हाल ही में एक रेड कार्पेट इवेंट में भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि सूर्यकुमार यादव उन्हें बहुत मैसेज करते थे, हालांकि अब उनकी ज्यादा बातचीत नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी भी क्रिकेटर के साथ लिंक-अप नहीं चाहतीं।
खुशी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने सूर्यकुमार यादव के फॉर्म और इस बयान पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “पहले ही आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं दादा।” वहीं, कुछ ने इसे एक सेट किया हुआ सवाल बताया।
खुशी मुखर्जी कई फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने ‘हार्ट अटैक’, ‘डोंगा प्रेमा’, ‘श्रृंगार’ जैसी फिल्मों के अलावा ‘नादान’, ‘रीति रिवाज’ जैसे शोज में भी काम किया है।
फिलहाल, सूर्यकुमार यादव ने इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वह हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान थे और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में कप्तानी करेंगे, जो टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा है।
