Kasganj news: सहावर में अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, मौके पर मौत, परिवार में कोहराम
कासगंज जिले के सहावर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। बहटा चौराहा पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 36 वर्षीय दिनेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी नगला धुरी, सहावर के रूप में हुई है। दिनेश पेशे से ट्रक चालक था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दिनेश ने देर शाम फोन पर ट्रक खड़ा करके ऑटो से घर आने की बात कही थी। हालांकि, परिजनों को वह बहटा चौराहा पर घायल अवस्था में मिला।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ऑटो से उतरने के बाद कुछ ही दूरी पर चला था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
