Kasganj news: हाइवे पर डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, 20 वर्षीय युवक की मौत
कासगंज शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक सड़क हादसे से दहल गई। नदरई गेट क्षेत्र में हाइवे पर एक बाइक सवार युवक डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतक की पहचान हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला कदकोटा निवासी 20 वर्षीय रहमान पुत्र जमील अहमद के रूप में हुई है। रहमान कासगंज के मोहल्ला बड्डू नगर में अपनी ननिहाल आया हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब दस बजे वह कासगंज से वापस अपने घर लौट रहा था।
हाइवे पर नदरई गेट के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अशोक नगर सीएचसी पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
