Kanpur news: कानपुर पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में निकली अफवाह
कानपुर के जीटी रोड स्थित पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्यालय के अधिकारियों को सुबह 11:30 बजे एक ईमेल मिला, जिसमें लिखा था कि दोपहर 2 बजे तक कार्यालय को बम से उड़ा दिया जाएगा। धमकी भरे संदेश में यह भी कहा गया था कि ‘अगर बचा सकते हो तो खुद को बचा लो’।
धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया। आनन-फानन में पुलिस बल, बम निरोधक दस्ता (BDS) और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। कार्यालय परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। घंटों तक चली जांच के दौरान पुलिस को कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) विपिन ताडा ने बताया कि धमकी की सूचना सुबह मिली थी, लेकिन जांच में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है। प्रथमदृष्ट्या यह किसी शरारती तत्व की हरकत लग रही है। उन्होंने यह भी बताया कि इसी तरह की धमकी भरे मेल देश के कई अन्य शहरों में भी भेजे जाने की जानकारी मिली है। पुलिस अब मेल के आईपी एड्रेस के आधार पर जांच कर रही है ताकि धमकी भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाया जा सके।
कानपुर में हिंदी पत्रकारिता (Hindi journalism) पर महासंवाद, CSJMU में AI युग पर संगोष्ठी का पोस्टर जारी
महंगाई के विरोध में कानपुर में सपा का प्रदर्शन, ‘Black Day’ मनाकर जताया विरोध
कानपुर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर बुजुर्ग महिला से 21 लाख की ठगी, पुलिस ने दी चेतावनी
कानपुर में अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी पर जानलेवा हमला, पति पर केस दर्ज (Kanpur crime news)
कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिला जला सिलेंडर, जांच में सामने आई ये वजह (Kanpur News)
प्रेमिका से बदला लेने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार | Kanpur News
कानपुर में ‘Digital addiction’ पर डीएम की चेतावनी, बोले- युवा बर्बाद कर रहे भविष्य
कानपुर में परीक्षा फर्जीवाड़ा: साल्वर के दस्तावेज बनाने वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज (Kanpur news)
