कानपुर हिट एंड रन: 21 दिन बाद हुई वृद्ध की मौत, पुलिस जांच शुरू
By
Mar 10, 2026
कानपुर के चकेरी क्षेत्र में 15 फरवरी को हुए एक सड़क हादसे में घायल हुए 70 वर्षीय वृद्ध की 21 दिन बाद मौत हो गई है। चकेरी के दहेली सुजानपुर निवासी संतोष कुमार सैनी 15 फरवरी को साइकिल से मालरोड की तरफ जा रहे थे। पैराशूट फैक्ट्री के पास एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
हादसे के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और उन्हें इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 21 दिनों तक चले इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली खबरें
कानपुर में पुजारी की पिटाई: नॉनवेज खाने की फोटो वायरल होने पर हंगामा, पुलिस ने किया चालान
कानपुर में नॉनवेज फोटो पर पुजारी की पिटाई, पुलिस ने किया शांतिभंग में चालान | Kanpur news
कानपुर news: जीजा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली साली ने कोर्ट में कहा- ‘वह तो सपना था’
कानपुर में बंधक बनाए गए दंपति का विवाद, पुलिस बोली ‘समझौता हो गया’ (Kanpur crime news)
कानपुर में स्कूटी के सामने नाचने का विरोध करने पर हमला, नशेबाजों ने युवक को घसीटकर पीटा | Kanpur crime news
कानपुर: CSJMU में प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव पर अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी, CSJMU news में जानें क्या है खास
कानपुर में नशीला मोमोज खिलाकर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur news: CSJMU में इंटरनेशनल कांफ्रेंस, लाइफ साइंसेज पर मंथन
