IGRS शिकायत निवारण में कानपुर देहात पुलिस को UP में मिला पहला स्थान
कानपुर देहात पुलिस ने समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) के तहत दर्ज शिकायतों के निस्तारण में पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि पुलिस मुख्यालय द्वारा फरवरी 2026 में की गई प्रदेश स्तरीय समीक्षा के दौरान सामने आई।
पुलिस मुख्यालय में प्रदेश भर के तमाम जिलों में पुलिस की कार्यशैली और जनता की शिकायतों के निस्तारण की लगातार समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में डीजीपी स्तर से हुई समीक्षा में कानपुर देहात पुलिस ने IGRS शिकायतों के निस्तारण में अव्वल स्थान पाया।
जिले के 17 थानों में से गजनेर को छोड़कर अकबरपुर, रूरा, रनियां, भोगनीपुर, मूसानगर, देवराहट, राजपुर, सट्टी, डेरापुर, बरौर, मंगलपुर, अमराहट, सिकंदरा, रसूलाबाद, शिवली और महिला थाने ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
एसपी श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित थानों के पुलिस कर्मियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस इसी तत्परता से काम करती रहे तो अपराध का आंकड़ा भी कम होगा और जनता का पुलिस पर भरोसा बढ़ेगा। उन्होंने भविष्य में भी इसी तत्परता से काम करने के निर्देश दिए।
कानपुर में रंगदारी न देने पर रेस्टोरेंट संचालक को कार से घसीटा, CCTV फुटेज वायरल | Kanpur crime news
यूपी में सोलर परियोजनाओं और शहरी विकास योजनाओं में तेजी लाएं: AK Sharma
लखनऊ में डायमंड रिंग चोरी: महिला ने आस्तीन में छिपाई अंगूठी, CCTV में कैद हुई घटना
UP में 3 नए लेबर कोड बिल प्रकाशित, 24 अप्रैल तक मांगे सुझाव; जानें क्या हैं बड़े बदलाव (UP Labor Code)
कानपुर में 14 मार्च से शुरू होंगे मल्टी डे क्रिकेट चैंपियनशिप के ट्रायल (Kanpur cricket news)
लखनऊ में सरकारी कार्यालयों के बीच होगी क्रिकेट प्रतियोगिता, अप्रैल में शुरू होगा ‘PCDA Trophy’ टूर्नामेंट
लखनऊ में गहराया कूड़ा संकट, डीजल न मिलने से थमीं नगर निगम की गाड़ियां | Lucknow news
आगरा विश्वविद्यालय में ‘Women Empowerment’ पर जोर, महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित
