Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
मृतक की पहचान कर्नलगंज खटिकाना निवासी आयुष सोनकर के रूप में हुई है। वह गोविंद नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में नौकरी करता था। आयुष मंगलवार रात अपनी ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहा था। नजीराबाद स्थित हवेली रेस्टोरेंट के पास उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि आयुष गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आयुष को हैलट अस्पताल ले जाया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आयुष की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार में मां सोनी और भाई गौरव हैं। उसका एक भाई सौरभ पहले से ही लापता है।
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
KESCo news: कानपुर में झूठे बिजली चोरी केस पर MD के खिलाफ 1.25 करोड़ का हर्जाना मांगा
UP Board result: शहर में 6 लाख कॉपियों की जांच शुरू, मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती
कानपुर में प्लॉट निर्माण पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर FIR दर्ज (Kanpur crime news)
कानपुर में सैन्यकर्मी से लूट के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
Kanpur crime news: नशे की लत पूरी करने के लिए करता था जहरखुरानी, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा
कानपुर में LPG कालाबाजारी के खिलाफ SP का प्रदर्शन, 19 मार्च को मनाएगी ‘काला दिवस’ (Kanpur news)
