0

JPSC: 16 महीने बाद भी नहीं आया CDPO परीक्षा का रिजल्ट, छात्रों ने रांची में शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

By Dec 9, 2025

रांची में जेपीएससी कार्यालय के सामने सीडीपीओ और फूड सेफ्टी अफसर के अभ्यर्थी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। सीडीपीओ की परीक्षा हुए 16 महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक इसका रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) कार्यालय के समक्ष फूड सेफ्टी अफसर एवं सीडीपीओ के सभी अभ्यर्थी सत्यनारायण शुक्ला के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि सीडीपीओ की परीक्षा हुए 16 महीनों से भी अधिक समय हो चुका है, इसके बावजूद अभी तक रिजल्ट जारी नहीं किया गया है।

अभ्यर्थी कई बार राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्री एवं अधिकारियों से मिल चुके हैं। कई दौर के शांतिपूर्ण आंदोलनों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अभ्यर्थियों ने स्पष्ट किया कि रांची का तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, लेकिन इसके बावजूद छात्र दिन और रात यहीं पर बैठकर भूख हड़ताल करेंगे।

उन्होंने कहा कि इस भीषण ठंड में स्वास्थ्य जोखिम के बावजूद अब यह आंदोलन जीवन-मरण जैसा बन चुका है, क्योंकि 16 महीने की प्रतीक्षा ने छात्रों को मानसिक, आर्थिक और सामाजिक रूप से तोड़ दिया है। छात्र नेता सत्यनारायण शुक्ला ने कहा कि जब तक रिज़ल्ट जारी नहीं होगा, तब तक हम किसी भी परिस्थिति में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फिर भी जेपीएससी ने देरी की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

रांची रेल मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने इस दौरान प्री नॉन-इंटरलाकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य...
By Dec 9, 2025

झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया...
By Dec 9, 2025

रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली तो...
By Dec 9, 2025

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर

टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। विराट कोहली के शतक के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया

भारत ने रांची में खेल गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत के...
By Dec 9, 2025

झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस

राज्य में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने का फैसला किया है। इस राशि का उपयोग पार्कों में पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। कोहली ने इस मैच में 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ...
By Dec 9, 2025

झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग

रांची समेत झारखंड में ठंड का असर लगातार घट-बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी, जिससे ठंड से थोड़ी...
By Dec 9, 2025

साझा करें