यूपी में 12 हजार युवाओं को नौकरी का मौका, तीन बड़े ‘UP Rojgar Mela’ का होगा आयोजन
उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए तीन बड़े रोजगार मेलों का आयोजन करने जा रही है. इन मेलों के माध्यम से 12 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है. ये मेले 18 मार्च से 25 मार्च के बीच लखनऊ, झांसी और वाराणसी में आयोजित किए जाएंगे.
व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि इन मेलों में प्रदेश के विभिन्न मंडलों के युवाओं को शामिल होने का मौका मिलेगा. लखनऊ में 18 मार्च को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मेला लगेगा, जिसमें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या और बरेली मंडल के युवा भाग ले सकेंगे. झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में 24 मार्च को मेला आयोजित होगा, जो झांसी, चित्रकूट और आगरा मंडल के युवाओं के लिए होगा. वहीं, वाराणसी के राजकीय आईटीआई करौंदी परिसर में 25 मार्च को मेला लगेगा, जिसमें वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज मंडल के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे.
अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक मेले में 100 से अधिक कंपनियां भाग लेंगी. कंपनियों को न्यूनतम 1.50 लाख रुपये के वार्षिक पैकेज पर नौकरी देने के निर्देश दिए गए हैं. दूसरे राज्यों की कंपनियां न्यूनतम 50 पदों पर और स्थानीय कंपनियां न्यूनतम 30 पदों पर भर्ती करेंगी. युवाओं को मौके पर ही पंजीकरण की सुविधा मिलेगी, साथ ही वे क्यूआर कोड के माध्यम से भी ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. चयनित युवाओं को उसी दिन शाम को कंपनियों द्वारा नियुक्ति पत्र भी पत्र भी दिए जाएंगे.
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
सफाई कर्मचारियों का धरना खत्म, Safaai Karmi अजीत को मिली नई तैनाती
UP Election 2027: मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति, आयोग ने दी बड़ी राहत
कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
UP news: दरोगा भर्ती से पहले सॉल्वर गैंग गिरफ्तार, LPG लाइन में मौत; IPS ट्रांसफर और इंफ्रास्ट्रक्चर अपडेट
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
लखनऊ-वाराणसी ग्रीन कॉरिडोर, अगले माह मिलेगी Lucknow Kanpur Expressway की सौगात
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
