आगरा में झूलेलाल जयंती की धूम, काला महल से निकलेगी शोभायात्रा
आगरा में सिंधी समाज के आराध्य देव भगवान झूलेलाल की जयंती को लेकर उत्साह है। हिंदू जल सेवा मंडली (काला महल) द्वारा इस अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सिंधी धर्मशाला में होगा, जिसमें सबसे प्राचीन झूलेलाल जयंती शोभायात्रा निकाली जाएगी।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भजन-कीर्तन और सत्संग से होगी। इसके बाद श्री अखंड पाठ साहब का भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण के बाद श्री अखंड पाठ साहब को काला महल स्थित श्री गिरधर गोपाल मंदिर में स्थापित किया जाएगा। मंडली द्वारा सिंधी धर्मशाला में विशेष भंडारे का भी आयोजन किया गया है।
शाम को मेले का भव्य स्वरूप देखने को मिलेगा, जिसमें आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। शोभायात्रा गुदड़ी मंसूर खां से प्रारंभ होकर बल्केश्वर यमुना घाट तक पहुंचेगी। यहां सभी ज्योतियों का सामूहिक विसर्जन किया जाएगा। यह आयोजन शहर के सिंधी समुदाय के लिए आस्था और एकता का प्रतीक है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।
आगरा में भीषण सड़क हादसा: कैला देवी से लौटते समय पेड़ से टकराई बोलेरो, 5 की मौत, 4 घायल
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन, शारीरिक व मानसिक मजबूती पर जोर
चोरी के दोषी को 8 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला (Agra crime news)
Agra: बीमा पॉलिसी के नाम पर सहायक अध्यापिका से 2.78 लाख की ठगी, एजेंट पिता-पुत्र पर केस दर्ज
