0

झारखंड बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया जल्द होगी शुरू, 25 हजार अधिवक्ता डालेंगे वोट

By Dec 9, 2025

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का चुनाव मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जल्द चुनाव प्रक्रिया शुरू होने की संभावना है। राज्य में 25 हजार अधिवक्ता मतदाता हैं। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई पावर कमेटी का गठन किया है। बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण ने कहा कि जल्द ही चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

झारखंड स्टेट बार काउंसिल का कार्यकाल 28 जुलाई 2023 को समाप्त हो गया था। बार काउंसिल आफ इंडिया के निर्देश के बाद यहां तदर्थ कमेटी ही काउंसिल का संचालन कर रही है। सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश के बार काउंसिल का चुनाव पांच चरण में करने का आदेश दिया है, जिसमें झारखंड का चुनाव तीसरे चरण में होना है। तीसरे चरण का चुनाव 15 मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा।

वकीलों का सत्यापन कार्य पूरा नहीं होने पर काउंसिल का कार्यकाल बढ़ाया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सदस्यता सत्यापन के नाम पर चुनाव को रोका नहीं जा सकता है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्षेत्रीय स्तर पर हाई पावर इलेक्शन मानिटरिंग कमेटियां और राष्ट्रीय स्तर पर एक हाई पावर सुपरवाइजरी कमेटी गठित की है, जिसका नेतृत्व सुप्रीम कोर्ट के एक पूर्व न्यायाधीश कर रहे हैं।

बार काउंसिल के चेयरमैन राजेंद्र कृष्ण ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत जल्द से जल्द चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए हाई पावर कमेटी के अध्यक्ष और बार काउंसिल आफ इंडिया से विचार-विमर्श होगा। राज्य में अभी 25 हजार अधिवक्ता मतदाता हैं, जिन्हें चुनाव प्रक्रिया में शामिल करना है। सत्यापन का कार्य चलता रहेगा।

इस बार जिला बार संघों और हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के पदधारी चुनाव लड़ सकते हैं या नहीं, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। बार काउंसिल आफ इंडिया ने वर्ष 2016 में ‘वन मैन वन पोस्ट’ का नियम बनाते हुए कहा था कि एक साथ दो संघों में पदधारी नहीं रहा जा सकता है। हालांकि, बिहार स्टेट काउंसिल के चुनाव में इस नियम को शिथिल कर दिया गया था। ऐसे में हाई पावर कमेटी और बार काउंसिल आफ इंडिया ही इस पर स्थिति स्पष्ट करेंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

रांची रेल मंडल में बड़ा झटका: 1 महीने तक 10 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

रांची रेल मंडल में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य शुरू होने जा रहा है, जिसके कारण 10 दिसंबर से 7 जनवरी 2026 तक कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने इस दौरान प्री नॉन-इंटरलाकिंग और नॉन-इंटरलाकिंग कार्य...
By Dec 9, 2025

झारखंड में बिजली बिल का झटका! 60% तक महंगी होगी बिजली? JBVNL ने सौंपा प्रस्ताव, आम आदमी पर पड़ेगा भारी बोझ

झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बिजली दरों में औसतन 60 प्रतिशत तक की भारी वृद्धि करने का प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) के समक्ष रख दिया...
By Dec 9, 2025

रोहित-गंभीर के बीच ‘महाभारत’? रांची वनडे के बाद ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल, BCCI में टेंशन!

भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को रांची में खेले गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 135 रनों की शानदार पारी खेली तो...
By Dec 9, 2025

कुलदीप यादव ने रचा इतिहास! शेन वॉर्न का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर बने ‘नंबर वन’ स्पिनर

टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम ने रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया। विराट कोहली के शतक के बाद चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली का 52वां शतक, कुलदीप यादव का कमाल, रोमांचक मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 17 रनों से हराया

भारत ने रांची में खेल गए पहले वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को हरा दिया और इसी के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। भारत की जीत के...
By Dec 9, 2025

झारखंड में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा, ₹75 करोड़ की राशि से रोजगार पर फोकस

राज्य में सामाजिक वानिकी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 75 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि जारी करने का फैसला किया है। इस राशि का उपयोग पार्कों में पौधरोपण और सौंदर्यीकरण के...
By Dec 9, 2025

विराट कोहली के शतक पर रोहित शर्मा का ‘झटके वाला’ सेलिब्रेशन, ‘RO-KO’ की दोस्ती का वीडियो हुआ वायरल

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार शतक जमाया। कोहली ने इस मैच में 135 रनों की पारी खेली। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ...
By Dec 9, 2025

झारखंड में मौसम का मिजाज: बढ़ेगा-घटेगा तापमान, बेघरों के लिए रैन बसेरा की मांग

रांची समेत झारखंड में ठंड का असर लगातार घट-बढ़ रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होगी, जिससे ठंड से थोड़ी...
By Dec 9, 2025

साझा करें