0

जौनपुर: मामूली कहासुनी के बाद महिला ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

By Nov 24, 2025

जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव में रविवार की रात एक 35 वर्षीय महिला मंजू यादव ने कथित तौर पर अपने पति से हुई मामूली कहासुनी के बाद घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, गांव में छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले जयहिंद यादव और उनकी पत्नी मंजू यादव के बीच अक्सर छोटी-मोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। रविवार की रात भी किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। बताया जा रहा है कि इस बहस से क्षुब्ध होकर मंजू यादव ने अपने कमरे में जाकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।

जब काफी देर तक मंजू ने दरवाजा नहीं खोला और अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, तो परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा। खिड़की से देखने पर उन्होंने मंजू को छत में लगे लोहे के चुल्ले में रस्सी के फंदे के सहारे लटका हुआ पाया। यह देखकर बच्चों के रोने-बिलखने की आवाजें आने लगीं। आनन-फानन में परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और मंजू के शव को फंदे से नीचे उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा और विधिक प्रक्रिया पूरी की। वहीं, घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आत्महत्या से संबंधित महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, मंजू यादव का मायका आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के असधीरपुर गांव में था। उसका विवाह करीब 15 वर्ष पूर्व जयहिंद यादव के साथ हुआ था। पुलिस मामले की गहनता से विवेचना कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आया युवक, दर्दनाक मौत, पहचान के बाद मचा कोहराम

जौनपुर में एक अत्यंत दुखद और हृदय विदारक घटना घटी है, जहाँ वाराणसी-जफराबाद रेलखंड पर रविवार देर शाम करीब 26 वर्षीय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना...
By Nov 24, 2025

साझा करें