कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच, कानपुर शहर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए इस्कॉन स्थित श्री राधा माधव मंदिर में एक भव्य ‘वर्ल्ड पीस मार्च’ का आयोजन किया गया। इस्कॉन इंडिया यूथ काउंसिल के तत्वावधान में आयोजित इस मार्च में देश-विदेश से आए 160 भक्तों ने भाग लिया।
चार दिवसीय सम्मेलन के समापन पर आयोजित इस मार्च में शामिल सभी भक्त हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए आगे बढ़े। भक्ति और श्रद्धा से सराबोर यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना। हरे कृष्ण, हरे राम के जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठा। इस दौरान विश्व को एकजुटता का संदेश दिया गया।
आयोजकों के अनुसार, मौजूदा समय में जब दुनिया विभिन्न संकटों और संघर्षों से गुजर रही है, ऐसे में यह मार्च लोगों को आंतरिक शांति और आध्यात्मिकता की ओर प्रेरित करने का प्रयास है। उनका मानना है कि जब व्यक्ति के भीतर शांति स्थापित होती है, तभी समाज और विश्व में स्थायी शांति संभव है।
मार्च के दौरान सभी भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण से विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की स्थापना के लिए सामूहिक प्रार्थना की। युवा उपदेशकों ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़कर उन्हें सकारात्मक दिशा देंगे।
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
KESCo news: कानपुर में झूठे बिजली चोरी केस पर MD के खिलाफ 1.25 करोड़ का हर्जाना मांगा
UP Board result: शहर में 6 लाख कॉपियों की जांच शुरू, मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती
कानपुर में प्लॉट निर्माण पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर FIR दर्ज (Kanpur crime news)
कानपुर में सैन्यकर्मी से लूट के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई, पुलिस की जांच पर उठे सवाल
Kanpur crime news: नशे की लत पूरी करने के लिए करता था जहरखुरानी, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा
कानपुर में LPG कालाबाजारी के खिलाफ SP का प्रदर्शन, 19 मार्च को मनाएगी ‘काला दिवस’ (Kanpur news)
