0

IPL ऑक्शन 2026: KKR ने कैमरन ग्रीन और पथिराना पर लुटाए करोड़ों, रसेल को बनाया कोच

By Dec 16, 2025

तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-2026 की नीलामी से पहले बड़े फैसले किए हैं। टीम ने अपने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को रिटेन नहीं किया था। इस बात ने सभी को चौंका दिया था। हालांकि, रसेल कोलकाता में ही रहेंगे, लेकिन बतौर खिलाड़ी नहीं बल्कि पावर कोच। इसके अलावा टीम ने वेंकटेश अय्यर को भी रिलीज कर दिया। अब टीम के पास अपनी टीम को दोबारा बनाने का मौका है और उसकी मजबूत खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने की होगी।

कोलकाता वो टीम है जो 64.3 करोड़ का भारी भरकम पर्स लेकर उतर रही है और इसलिए वो अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए बोली लगाने से पीछे नहीं हटेगी। टीम को अपने चौथे खिताब की इंतजार है।

कैमरन ग्रीन – कैमरन ग्रीन का नाम आया। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। मुंबई इंडियंस ने सबसे पहले पैडल उठाया। राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे नंबर पर पैडल उठाया। दोनों के बीच 2.60 करोड़ रुपये तक घमासान हुआ। फिर कोलकाता नाइटराइडर्स मैदान में उतरा और पैडल उठाया। मुंबई इंडियंस अपने पर्स के कारण रेस से बाहर हो गया। केकेआर और रॉयल्स के बीच भिड़ंत हुई। ग्रीन का दाम 12 करोड़ पार पहुंच गया। रॉयल्स और केकेआर के बीच घमासान जारी। रॉयल्स रेस से बाहर हुआ तो चेन्नई ने पैडल उठा दिया। 13.80 करोड़ रुपये पर सीएसके ने पैडल उठाया। केकेआर और सीएसके के बीच भिड़ंत शुरू हुई। आखिरकार, जोरदार टसल के बाद केकेआर की जीत हुई और उसने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

फिन एलन – न्यूजीलैंड के विकेटकीपर फिन एलन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने एलन को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।

मथीश पथिराना – मथीश पथिराना का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहले श्रीलंकाई तेज गेंदबाज के लिए पैडल उठाया। लखनऊ भी रेस में उतरा। दिल्ली और लखनऊ के बीच पाथिराना को पाने के लिए घमासान हुआ। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज ने 5 करोड़ का आकड़ा पार किया। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच जबरदस्त जंग चल रही है। पथिराना ने 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया। दिल्ली बाहर हुआ तो केकेआर रेस में शामिल हुआ और 16 करोड़ की बोली लगाई। लखनऊ ने जंग जारी रखी। केकेआर ने आखिरकार पथिराना को 18 करोड़ रुपये में खरीदा। पथिराना आईपीएल के सबसे महंगे श्रीलंकाई खिलाड़ी बने।

तेजस्वी सिंह – तेजस्वी सिंह का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच तेजस्वी को खरीदने की जबरदस्त जंग देखने को मिली। बहुत जल्द तेजस्वी की बोली का दाम 2 करोड़ रुपये के पार पहुंचा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने तेजस्वी सिंह को 3 करोड़ रुपये में खरीदा।

कार्तिक त्यागी – यूपी के तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। कोलकाता नाइटराइडर्स ने त्यागी को उनकी बेस प्राइस में खरीदा। त्यागी ने राजस्थान रॉयल्स के लिए पहले यादगार प्रदर्शन किया है।

प्रशांत सोलंकी – प्रशांत सोलंकी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। केकेआर ने बेस प्राइस में खरीदा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

नोएडा में बड़ा एक्शन: क्लाउड किचन पर 5 लाख का जुर्माना, 340 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त

नोएडा प्राधिकरण के जन स्वास्थ्य विभाग ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के नियमों का अनुपालन नहीं करने पर बल्क वेस्ट जेनेरेटर क्लाउड किचन ब्लिंक कामर्स प्राइवेट लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। किचन...
By Dec 16, 2025

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का नया अवतार, क्या IPL 2026 का खिताब पक्का?

गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को अबूधाबी में संपन्‍न हुई मिनी नीलामी में कुल पांच खिलाड़ी खरीदे, जिसमें से तीन विदेशी रहे। फ्रेंचाइजी ने कैरेबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्‍डर पर सबसे ज्‍यादा रकम 7 करोड़ रुपये खर्च...
By Dec 16, 2025

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर, हादसों के बाद मरम्मत कार्य पर रोक

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क की एक लेन पर चल रहे मरम्मत कार्य को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है। यह फैसला तब लिया गया जब घने कोहरे के कारण शून्य दृश्यता के चलते डायवर्जन...
By Dec 16, 2025

Vantara में Messi का ‘देसी’ अवतार! Ambani के सेंटर में की पूजा, बाघ के साथ खिंचवाई तस्वीर

वैश्विक फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी ने अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र 'वनतारा' का विशेष दौरा किया। इस दौरे में सदियों पुरानी भारतीय परंपराएं पशु कल्याण के लिए आधुनिक, विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण...
By Dec 16, 2025

अनंत अंबानी के ‘वनतारा’ में मेसी का देसी अंदाज: हाथी संग फुटबॉल, बाघों के साथ तस्वीरें और हिंदू पूजा में भागीदारी

वैश्विक फुटबॉल आइकन लियोनेल मेसी ने अनंत अंबानी द्वारा स्थापित वन्यजीव बचाव, पुनर्वास और संरक्षण केंद्र 'वनतारा' का विशेष दौरा किया। इस दौरे में सदियों पुरानी भारतीय परंपराएं पशु कल्याण के लिए आधुनिक, विज्ञान-आधारित दृष्टिकोण...
By Dec 16, 2025

दिल्ली के मुखर्जी नगर में SSC छात्र पर जानलेवा हमला, युवती समेत 5 गिरफ्तार

दिल्ली के मुखर्जी नगर में रविवार रात एक कैफे में मामूली बात को लेकर कुछ लोगों ने एससीसी (कर्मचारी चयन आयोग) की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे एक युवक पर चाकू से हमला कर...
By Dec 16, 2025

नामचीन होटल की चालाकी पर भारी पड़ी नगर निगम की होशियारी, कूड़े के ढेर से ढूंढ़ निकाला नाम

आगरा में एक नामचीन होटल रात के अंधेरे में चुपचाप कचरे के ढेर को सड़क पर ठिकाने लगा रहा था। सफाई कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर रातों-रात इतना कचरा आ कहां...
By Dec 16, 2025

रोहतास में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 92 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

रोहतास जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। डेहरी नगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सघन जांच के दौरान पुलिस ने 92.67 किलोग्राम गांजा बरामद...
By Dec 16, 2025

साझा करें