इंडिगो संकट: 6 दिन से जारी ‘महा-कैंसिलेशन’, यात्रियों का हाल बेहाल; सरकार सख्त, बना क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप
इंडिगो एयरलाइन में पिछले 6 दिनों से जारी संकट के कारण यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को 800 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद, रविवार को भी 350 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं। यह संकट पिछले 5 दिनों से चल रहा है, जिससे हजारों यात्री प्रभावित हुए हैं।
हालांकि, इंडिगो ने दावा किया है कि उसने 95% रूट पर फ्लाइट ऑपरेशन नॉर्मल कर दिया है और 138 में से 135 डेस्टिनेशंस पर फ्लाइट ऑपरेट कर रहे हैं। एयरलाइन ने यह भी स्वीकार किया है कि लोगों का भरोसा दोबारा जीतने के लिए उसे काफी वक्त लगेगा।
इस बीच, सरकार ने इंडिगो संकट पर सख्त रुख अपनाते हुए आदेश-निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए, इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने स्थिति पर नजर रखने के लिए एक क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है।
इस ग्रुप में चेयरमैन विक्रम सिंह मेहता, बोर्ड डायरेक्टर्स ग्रेग सारेत्स्की, माइक व्हिटेकर और अमिताभ कांत, और CEO पीटर एल्बर्स शामिल हैं। इंटरग्लोब एविएशन का बोर्ड कैंसलेशन पर रिफंड पक्का करने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहा है।
रविवार को रद्द हुई फ्लाइट्स में हैदराबाद, भोपाल, मुंबई, त्रिची से जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। रायपुर से बेंगलुरु और रायपुर से हैदराबाद जाने वाली फ्लाइट्स भी रद्द हुई हैं। वहीं चंडीगढ़ से भी 3 फ्लाइट कैंसिल हुई हैं।
IndiGo चेयरमैन ने मांगी माफी, कहा- ‘जानबूझकर नहीं किया यात्रियों को परेशान, ये थी असली वजह’
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
अखिलेश यादव का BJP पर पलटवार, ‘राम भक्त’ होने का दिया चैलेंज; अयोध्या मंदिर पर कही ये बात
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर BJP को घेरा, ‘राम भक्त होने का दिया ये चैलेंज
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
