0

भारत-बांग्लादेश रेलवे डील: लखनऊ RDSO में 200 LHB बोगियों की टेस्टिंग, जानें कब शुरू होंगी सेवाएं

By Dec 17, 2025

बांग्लादेश रेलवे के लिए भारत की रेल कोच फैक्ट्री लिंक हाफमैन बुश (एलएचबी) जैसी आधुनिक तकनीक के 200 बोगियों का उत्पादन करके उनका निर्यात करेगा। इन बोगियों के सुरक्षा मानकों का परीक्षण लखनऊ स्थित अनुसंधान अभिकल्प व मानक संगठन (आरडीएसओ) करेगा। बुधवार को आरडीएसओ की अलग-अलग लैब में बांग्लादेश रेलवे के नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने इन बोगियों की तकनीक और सुरक्षा फीचर की टेस्टिंग को देखा।

बांग्लादेश रेलवे का यह प्रतिनिधिमंडल वहां के परियोजना निदेशक मोहम्मद जिदुल इस्लाम के नेतृत्व में आरडीएसओ पहुंचा। रेलवे की संस्था राइट्स को बांग्लादेश रेलवे के लिए 200 एलएचबी बोगियों का निर्यात करने का आर्डर मिला है। इन बोगियों का निर्माण रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में किया जा रहा है। इस निर्यात परियोजना में आरडीएसओ को सुरक्षा सत्यापन से संबंधित गतिविधियों में सम्मिलित किया गया है।

आरडीएसओ की लैब में इन बोगियों के एक्सल, तनाव और लोड की टेस्टिंग के लिए श्रांति (फटिग) परीक्षण किया गया। इसी तरह आमने-सामने की टक्कर में यात्रियों को कम नुकसान हो, इस तकनीक का प्रदर्शन क्रैश सिमुलेटर पर कोच शेल बाडी परीक्षण से आरडीएसओ के अधिकारियों ने कराया। आरडीएसओ के अपर महानिदेशक काजी मेराज अहमद सहित अन्य अधिकारियों के साथ प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। भारत के बने एंटी टेलीस्कोपिक बाड़ी, डिस्क ब्रेक जैसे आधुनिक एलएचबी कोच 160 किमी. प्रति घंटे की गति से दौड़ सकेंगे।

बांग्लादेश रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि इन 200 आयातित बोगियों से ढाका-राजसाही लाइन सहित इंटरसिटी रूट की ट्रेनें दौड़ायी जाएंगी। आरडीएसओ से बांग्लादेश रेलवे के मानकों के अनुसार बोगियों का परीक्षण होने के बाद इसकी डिलीवरी बांग्लादेश को की जाएगी। आरडीएसओ के कैरिज सहित कई निदेशालयों की एक संयुक्त टीम रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला जाकर वहां बन रही बोगियों का नियमित परीक्षण भी कर रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ T20I: कोहरे ने बिगाड़ा खेल, क्या पहली बार रद्द हुआ क्रिकेट मैच? जानें इतिहास

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच का इंतजार कर रहे फैंस को निराशा हाथ लगी। कोहरे की घनी चादर ने खेल को पूरी तरह से ढक लिया,...
By Dec 17, 2025

लखनऊ T20I में कोहरे की जीत! क्या इससे पहले भी कोहरे ने रोका है कोई अंतरराष्ट्रीय मैच?

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20आई मैच कोहरे के कारण रद्द हो गया। फैंस ने स्टेडियम को पूरी तरह से भर दिया था, उम्मीद थी कि भारतीय टीम...
By Dec 17, 2025

प्रदूषण ने छीना मैच: लखनऊ में IND vs SA टी20 रद्द, थरूर बोले- ‘केरल में क्यों नहीं?’

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला चौथा टी20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द कर दिया गया। टॉस कई...
By Dec 17, 2025

लखनऊ में धुंध ने बिगाड़ा खेल, भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 मैच रद्द; BCCI पर उठे सवाल

लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 मैच घने कोहरे और खराब विजिबिलिटी के कारण बिना टॉस के रद्द कर...
By Dec 17, 2025

प्रदूषण की मार: लखनऊ में भारत-दक्षिण अफ्रीका T20I रद्द, BCCI पर उठे सवाल

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच घने कोहरे और खराब दृश्यता के कारण रद्द कर दिया गया। टॉस भी नहीं हो सका। यह घटना एक बार...
By Dec 17, 2025

लखनऊ T20I में कोहरे से मैच रुका, BCCI पर भड़के फैंस, पूछा- ‘दिसंबर में यहां क्यों?’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को बुधवार, 17 दिसंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे T20I मैच में देरी के बाद फैंस की भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में...
By Dec 17, 2025

लखनऊ में प्रदूषण का कहर! हार्दिक पांड्या ने ट्रेनिंग के दौरान पहना मास्क, मैच पर संकट

लखनऊ में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की तैयारी चल रही है, लेकिन शहर में छाए घने प्रदूषण ने चिंता बढ़ा दी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) खतरनाक स्तर पर पहुंच गया...
By Dec 17, 2025

लखनऊ में कोहरे ने रोका मैच, फैंस ने BCCI को लगाई लताड़, पूछा- दिसंबर में क्यों रखा मुकाबला?

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में होने वाले चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को फैंस की भारी आलोचना का सामना करना पड़ा। बुधवार, 17 दिसंबर को इकाना...
By Dec 17, 2025

साझा करें