Ikkis Box Office Collection Day 1: पहले दिन ही फ्लॉप हुई Agastya Nanda की ‘इक्कीस’, क्या ‘धुरंधर’ ने बिगाड़ा खेल?
1 जनवरी 2026 को रिलीज हुई फिल्म ‘इक्कीस’ को बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत मिली है। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अगस्त्य नंदा ने परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल का किरदार निभाया है। फिल्म की ओपनिंग कलेक्शन उम्मीद से काफी कम रहा है, जिससे ट्रेड पंडितों को निराशा हुई है।
शुरुआती रुझानों के अनुसार, ‘इक्कीस’ ने पहले दिन लगभग 0.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी दर केवल 12.09 प्रतिशत दर्ज की गई। यह आंकड़ा स्पष्ट करता है कि दर्शकों ने फिल्म को खास तवज्जोव्वो नहीं दी।
फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कमजोर रही थी। रिलीज से एक दिन पहले तक केवल 30 हजार टिकटों की बिक्री हुई थी, जिससे एडवांस बुकिंग का आंकड़ा मुश्किल से 1 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया। फिल्म के बड़े विषय और पैमाने को देखते हुए यह आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है।
‘इक्कीस’ की रिलीज डेट को पहले क्रिसमस से आगे बढ़ाया गया था ताकि इसे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ से टक्कर न लेनी पड़े। हालांकि, ‘धुरंधर’ अपनी रिलीज के चौथे हफ्ते में भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। कई सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने ‘इक्कीस’ के शो कम करके ‘धुरंधर’ को प्राथमिकता दी। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि ‘धुरंधर’ अपने 28वें दिन भी ‘इक्कीस’ से पांच गुना अधिक कलेक्शन कर सकती है।
फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भी हैं, जिसे उनका आखिरी प्रोजेक्ट माना जा रहा था। धर्मेंद्र का निधन फिल्म की रिलीज से कुछ हफ्ते पहले ही हुआ था। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि नए साल की छुट्टियों का फायदा फिल्म को आने वाले दिनों में मिल सकता है, लेकिन शुरुआती प्रदर्शन कमजोर रहा है।
