कानपुर में भीषण road accident, ट्राले में घुसी टूरिस्ट बस, 1 की मौत, 2 दर्जन घायल
कानपुर के पनकी इलाके में शनिवार सुबह 5 बजे सराय मीता के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नासिक से अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में बस मालिक मनोज जयंत यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बस में कुल 55 श्रद्धालु सवार थे, जो नासिक से नेपाल तक के धार्मिक पर्यटन कार्यक्रम के तहत अयोध्या जा रहे थे। इस दुर्घटना में दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और इमरजेंसी गेट से यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और बस को रास्ते से हटाकर यातायात को सुचारु रूप से चालू करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
कानपुर में गैस एजेंसी पर हंगामा, सिलेंडर लेने आई युवती को महिला कर्मी ने जड़ा तमाचा
कानपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 साल के बच्चे को नोचा, 10 टांके लगे (Kanpur news)
कानपुर में दिवंगत शिक्षिका के परिवार को 50 लाख की मदद, TSCT ने की घोषणा
कानपुर में गैस संकट से ठप हुआ स्ट्रीट फूड कारोबार, ‘Kanpur news’ में वेंडर्स बोले- कोरोना से भी बुरा हाल
कानपुर में पुलिस की लापरवाही, 26 दिन बाद CM पोर्टल पर शिकायत से दर्ज हुई FIR | Kanpur news
Kanpur news: CSJMU में भगवान ऋषभदेव की शिक्षाओं पर मंथन, कुलपति ने बताया महत्व
Kanpur news: पिज्जा शॉप में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, कर्मचारियों ने भागकर बचाई जान
कानपुर में दर्दनाक हादसा: बिना हेलमेट स्कूटी चला रही छात्रा की मौत, हेड इंजरी बनी वजह
