कानपुर में भीषण road accident, डंपर ने राज मिस्त्री को रौंदा
कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कुलगांव मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने 45 वर्षीय राजमिस्त्री सुरेंद्र कुमार गौतम को कुचल दिया। सुरेंद्र काम खत्म करके अपने घर सचेंडी लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जिससे परिवार में मातम छा गया।
मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि सुरेंद्र कुलगांव मोड़ स्थित एक साइट पर काम करते थे। रविवार शाम को काम खत्म करने के बाद वह घर के लिए निकले थे। हवा महल रेस्टोरेंट के सामने पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की मां रामप्यारी सदमे में हैं।
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि परिजनों की शिकायत के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और डंपर की तलाश की जा रही है।
कानपुर में लव मैरिज के 3 महीने बाद महिला की हत्या, पति पर आरोप; Kanpur crime news
कानपुर में Metro marshal पर हमला, नशे में धुत युवकों ने की मारपीट, कार से कुचलने का भी प्रयास
कानपुर: सत्यम यादव के शतक से SS Club सेमीफाइनल में, BCA को 9 विकेट से हराया
कानपुर में तीन दुकानों से ढाई लाख की चोरी, छत तोड़कर घुसे चोर
कानपुर क्रिकेट न्यूज़: फ्रेंड्स एकेडमी ने हेलीजर एकेडमी को 89 रन से हराया, अमरेंद्र ने जड़े 78 रन
कानपुर: CSJMU में CSA छात्रों ने किया शैक्षिक भ्रमण, Genetic Research Lab की बारीकियां समझीं
कानपुर में पिंटू सेंगर हत्याकांड: कोर्ट ने दीनू और अरिदमन को किया तलब, 7 फरवरी को सुनवाई
कानपुर में ई-रिक्शा चालकों को राहत, पनकी खबर, पनकी RTO सेंटर में फिर शुरू हुई फिटनेस जांच
