0

कौशांबी में भीषण हादसा: डंपर ने ट्रैक्टर को रौंदा, दो नाबालिगों की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

By Dec 10, 2025

कौशांबी के संदीपन घाट थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। बदनपुर रोड पर गुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने मिट्टी लादकर लौट रहे ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

हादसे के समय ट्रैक्टर पर सवार दो नाबालिग युवक, 16 वर्षीय टनी और 16 वर्षीय अजय, जो गांव के ही ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करते थे, ट्रैक्टर के नीचे दब गए। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर मूरतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटवाया और दोनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें