पुणे में रचा इतिहास! भारत ने तोड़ा अमेरिका का रिकॉर्ड, गिनीज बुक में दर्ज हुआ नाम
भारत ने सबसे अधिक पोस्टर प्रदर्शित करने का गिनीज विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड पुणे में फर्ग्यूसन कॉलेज में आयोजित पुस्तक महोत्सव के दौरान बनाया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शनिवार को इसकी पुष्टि की, जिसमें भारत ने अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक स्वप्निल डांगरीकर ने बताया कि भारत ने 1,678 पोस्टर प्रदर्शित करके यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही फरवरी 2025 में अमेरिका में बना 1,365 पोस्टर का पिछला रिकॉर्ड टूट गया। यह रिकॉर्ड।
आयोजकों ने बताया कि यह रिकॉर्ड आदिवासी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि है। महोत्सव में बिरसा मुंडा दीर्घा स्थापित की गई थी, जिसके तहत आदिवासी शब्दावली वाले पोस्टर प्रदर्शित करके यह रिकॉर्ड बनाया गया। यह पहल यशवंतराव चव्हाण महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी और आरआईएसई फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
