0

चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक उछाल, रिकॉर्ड तोड़कर 2 लाख के पार पहुंची सिल्वर; जानें क्यों बढ़ रहे दाम

By Dec 13, 2025

चांदी की चमक एक बार फिर बढ़ती जा रही है। दीपावली से अब तक हाजिर बाजार में 33 हजार रुपये प्रति किलोग्राम और एमसीएक्स पर 45 हजार रुपये प्रति किलोग्राम मूल्य की वृद्धि हुई है। इससे एमसीएक्स पर मूल्य 200900 और हाजिर में 1.93600 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। पहली बार चांदी दो लाख को पार कर गई है और मूल्य आल टाइम हाई पहुंच गए हैं। इससे बाजार में अस्थिरता आ गई है।

वैश्विक अस्थिरता और अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ से बाजार अस्थिर है। चांदी का औद्योगिक क्षेत्र में बढ़ता प्रयोग और विभिन्न देशों के सेंट्रल बैंक, निवेशकों का इस ओर बढ़ता रूझान इसके मूल्यों में लगातार वृद्धि करा रहा है। ऐसे में धनतेरस से पहले टूटा बाजार 25 नवंबर से फिर से रफ्तार पकड़ चुका है।

चांदी कारोबारी अलग-अलग कयास लगा रहे हैं, तो मूल्यों में और वृद्धि जताई जा रही है। आभूषण ज्वेलर्स के निदेशक आनंद प्रकाश का कहना है कि चांदी में निवेश तेजी से बढ़ा है। इसका उपकरणों में भी प्रयोग किया जा रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में ही दो लाख पार करने की दौड़ बताई थी, जो एमसीएक्स पर पहुंच गई है। हाजिर बाजार भी पीछे दौड़ रहा है और अभी मूल्य और तेजी से बढ़ने का बाजार का आंकलन है। वर्ष 2026 के मध्य तक ये सवा दो लाख और ढाई को भी पार कर सकती है। सेंट्रल बैंकाें ने भी चांदी पर निवेश करना शुरू किया है, ये भी बड़ा कारण है।

चांदी कारोबारी एवं आगरा सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष नितेश अग्रवाल का कहना था कि मूल्य में निरंतर अंतर और नए-नए कयास लगाए जा रहे हैं। अमेरिका द्वारा 50 प्रतिशत टैरिफ प्रभावी होने के बाद चांदी ने सवा लाख रुपये प्रति किलोग्राम होने के लिए दौड़ लगानी शुरू की है। बाजार इस दौड़ को और लंबी आंक रहा है।

आगरा सराफा मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रज मोहन रैपुरिया का कहना है कि बढ़ते निवेशक, इंडस्ट्रीयल प्रयोग के साथ ही वैश्विक अस्थिरता चांदी के मूल्यों को रफ्तार दे रही है। हाजिर और एमसीएक्स पर ऑल टाइम हाई मूल्य होने के बाद बाजार में शाम को अस्थिर हो गया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

आगरा लोक अदालत का ऐतिहासिक फैसला: एक दिन में 7.76 लाख मामलों का निपटारा, टोरेंट पावर के सैकड़ों केस भी हुए हल

आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन वादकारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया। दीवानी परिसर में आयोजित इस विशेष अदालत ने एक ही दिन में 7.76 लाख वादों का निस्तारण कर दिया। जिला जज...
By Dec 13, 2025

आगरा में मनपसंद गाने पर बिगड़ा माहौल, बरातियों और बैंड वालों के बीच जमकर मारपीट, दो घायल

आगरा के फतेहाबाद में एक शादी समारोह में मनपसंद गाना न बजाने को लेकर विवाद हो गया। बरातियों और बैंड कर्मियों के बीच हुई मारपीट में दो लोग घायल हो गए। कस्बा फतेहाबाद के कालीनगर...
By Dec 13, 2025

आगरा मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

आगरा के सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित आगरा क्लब मेट्रो स्टेशन निर्माण स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। एलएनटी कंपनी द्वारा संचालित इस मेट्रो...
By Dec 13, 2025

मोबाइल खोया, बैंक खाता साफ! साइबर ठगों ने 13.52 लाख रुपये उड़ाए

मोबाइल गुम होने के बाद एक व्यक्ति के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 13 लाख 52 हजार 899 रुपये उड़ा लिए। जानकारी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बैंक पहुंचकर खाता...
By Dec 13, 2025

राजस्थान में खोया मोबाइल फोन, आगरा लौटते ही खाते से 13.52 लाख रुपये गायब; पीड़ित ने दर्ज कराया मुकदमा

आगरा के एत्मादपुर निवासी भूपेंद्र सिंह के लिए राजस्थान की यात्रा एक बुरे सपने में बदल गई। 25 अगस्त को वह परिवार के साथ गोगामेड़ी गए थे, जहां 27 अगस्त को उनका मोबाइल फोन खो...
By Dec 13, 2025

अवैध रूप से हरे पेड़ काटने पर वन विभाग का सख्त एक्शन, इस शख्स के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

थाना हरीपर्वत क्षेत्र अंतर्गत निजी भूमि पर अवैध रूप से हरे वृक्षों के कटान का मामला सामने आया है। जांच में वन विभाग की टीम को मौके से पेड़ों के ठूंठ मिले हैं। वन विभाग...
By Dec 13, 2025

आगरा मेट्रो अधिकारियों का झूठ पकड़ा गया, पेड़ काटने के सबूत सामने आने पर CEC ने लगाई फटकार

आगरा मेट्रो के अधिकारियों को पेड़ काटने के मामले में झूठ बोलने पर फटकार लगी है। वन विभाग के अधिकारियों ने सबूत पेश किए जिससे मेट्रो अधिकारियों के झूठ का पर्दाफाश हुआ। सुप्रीम कोर्ट की...
By Dec 13, 2025

शादी से लौट रहे दंपती के साथ बड़ा धोखा, यमुना एक्सप्रेसवे पर टैक्सी ड्राइवर ने उड़ाए 21.5 तोला सोने के जेवर

आगरा में शादी की खुशियां मनाकर दिल्ली लौट रहे एक दंपती के लिए यह सफर किसी बुरे सपने से कम नहीं था। जिस टैक्सी ड्राइवर पर उन्होंने भरोसा किया, उसी ने उनके साथ बड़ा धोखा...
By Dec 13, 2025

साझा करें