Haridwar news: गंगा में मिला हरियाणा की लापता युवती का शव, पुलिस को आत्महत्या का शक
By
Dec 20, 2025
हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में बैरागी कैंप के पास गंगा नदी में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव रेलिंग में फंसा हुआ था, जिसे कनखल थाना पुलिस ने बाहर निकलवाया। युवती की पहचान के लिए पुलिस ने फोटो सोशल मीडिया ग्रुप पर प्रसारित किए, जिसके बाद हरियाणा पुलिस से संपर्क साधा गया।
जांच में पता चला कि यह शव सोनीपत, हरियाणा की रहने वाली दीपांशी शर्मा का है, जो 18 दिसंबर से लापता थी। दीपांशी के परिजनों ने हरियाणा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों ने हरिद्वार पहुंचकर शव की शिनाख्त की।
कनखल थाना प्रभारी मनोहर रावत ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन शव लेकर हरियाणा लौट गए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
