दिल्ली में सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हनुमान चालीसा पाठ, सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र अधिकारों के लिए प्रदर्शन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हटाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रविवार को हनुमान चालीसा का पाठ और बुद्धि-शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस और सपा नेताओं के बीच झड़प भी हुई।
सपा छात्रसभा के महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में नेताओं ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि की कामना की। आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन स्थल के पास स्थित मंदिर को भी बंद करा दिया। मौके पर महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास भी पहुंचे।
शब्बीर अब्बास ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना संवैधानिक अधिकार है और सरकार को जन भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। अमित प्रताप यादव ने सोनम वांगचुक को हटाकर अस्पताल में भर्ती कराने को लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रहार बताया और आंदोलन के अधिकार की मांग की। इस घटना ने नागरिक स्वतंत्रता और विरोध के अधिकार पर सवाल खड़े किए हैं।
