गुरुग्राम: मानेसर में अर्धनग्न हालत में मिली महिला की लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका से सनसनी
By
Dec 13, 2025
गुरुग्राम के मानेसर थाना क्षेत्र के पचगांव इलाके में बाघनकी रोड पर धीरज धर्मकांटा के पास शनिवार दोपहर एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था, जिससे पुलिस को रेप के बाद हत्या की आशंका है।
स्थानीय लोगों ने दोपहर करीब 12 बजे लाश देखी और तुरंत मानेसर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप और मौत के सही कारण का पता चलेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
