राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने UP Sainik School के कैडेटों को सराहा, राष्ट्र सेवा का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल के कैडेटों से मुलाकात की और उनके प्रदर्शन की सराहना की। राजभवन में आयोजित इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने 90 कैडेटों के दल को जीवन में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा को सर्वोपरि रखने की सीख दी। उन्होंने कैडेटों के कौशल और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्थान देश के भविष्य के लिए उत्कृष्ट नेतृत्व तैयार कर रहा है।
राज्यपाल ने हाल ही में संपन्न हुए 77वें गणतंत्र दिवस परेड में विद्यालय के शानदार प्रदर्शन की विशेष रूप से प्रशंसा की। इस परेड में स्कूल बैंड ने सर्वश्रेष्ठ बैंड का पुरस्कार जीता था, जबकि परेड दल ने तीसरा स्थान हासिल किया था। राज्यपाल ने स्कूल के शैक्षणिक परिणामों और खेलकूद गतिविधियों में प्रदर्शन को भी सराहा। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) की परीक्षाओं में विद्यालय के दबदबे को रेखांकित करते हुए बताया कि पिछले दो वर्षों से यह संस्थान देश के शीर्ष 5 स्कूलों में शामिल है। इस दौरान राज्यपाल ने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 8 कैडेटों से व्यक्तिगत रूप से बात की, जिनमें 2 छात्राएं भी शामिल थीं।
प्रधानाध्यापक लेफ्टिनेंट कर्नल सचिन चमोली ने राज्यपाल को विद्यालय की समृद्ध विरासत के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह देश का पहला सैनिक स्कूल है जिसने वर्ष 2018-19 में बालिका कैडेटों की भर्ती शुरू की थी। वर्तमान में विद्यालय की 4 छात्राएं एनडीए और 1 छात्रा नौसेना अकादमी में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। यह संस्थान अब तक राष्ट्र को 1000 से अधिक सैन्य अधिकारी दे चुका है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कर्नल सीमा मिश्रा ने राज्यपाल को विद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया।
Social Media Addiction: मानसिक स्वास्थ्य पर मंडरा रहा खतरा, विशेषज्ञ बोले- डिजिटल संतुलन जरूरी
लखनऊ में 12 हजार BLA की फौज, फिर भी वोटर लिस्ट में नहीं जोड़ा एक भी नाम | Lucknow news
यमुना एक्सप्रेसवे पर युवती की हत्या, कंबल में लपेटकर फेंका शव; Agra crime news
बिहार में UP के युवक की संदिग्ध मौत, परिवार ने की जांच की मांग
यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म, जानें क्या हैं नए UP building rules
यूपी में ग्रामीण विकास को बढ़ावा, 300 वर्ग मीटर तक के मकान के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म (UP building rules)
कानपुर में CTET परीक्षा का पहला पेपर कठिन, गणित और भाषा ने उलझाया
कानपुर देहात: वंदे भारत Express की चपेट में आने से युवक की मौत, 5 माह के मासूम ने खोया पिता
