0

Gorakhpur news: सीएम ग्रिड योजना से शहर की दो और सड़कें होंगी स्मार्ट, शासन को भेजा 71 करोड़ का प्रस्ताव

By Dec 21, 2025

गोरखपुर शहर को आधुनिक और व्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर निगम ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर की दो प्रमुख सड़कों को अब ‘स्मार्ट’ सड़कों के रूप में विकसित करने की तैयारी है। नगर निगम ने मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) शहरी योजना के तहत लगभग 71 करोड़ रुपये की लागत वाला एक प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।

महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने यूरीडा के सीईओ को पत्र लिखकर महानगर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवागमन को सुगम बनाने पर जोर दिया है।

प्रस्ताव के अनुसार, पहली सड़क वार्ड संख्या 80 के अंतर्गत राप्तीनगर स्थित भारत पेट्रोल पंप से लेकर हाइडिल तिराहे तक की है। इस 470 मीटर लंबी सड़क के लिए लगभग 15.30 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है। दूसरी और बड़ी परियोजना ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से जुड़ी है। टीडीएम तिराहे से लेकर ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे तक और फिर ट्रांसपोर्ट नगर रैन बसेरा रोड एवं वेंडिंग जोन रोड होते हुए एनएच-28 तक की करीब 1800 मीटर लंबी सड़क को स्मार्ट बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 55 करोड़ रुपये तय की गई है। ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है, ऐसे में यहाँ सड़कों के चौड़ीकरण से मालवाहक वाहनों और स्थानीय व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।

सीएम ग्रिड योजना के तहत बनने वाली इन ‘स्मार्ट’ सड़कों पर केवल डामर की परत ही नहीं बिछाई जाएगी, बल्कि इन्हें अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बिजली के तारों और पाइपलाइनों के लिए अलग से डक्ट बनाए जाएंगे ताकि बार-बार सड़क खोदने की जरूरत न पड़े। पैदल चलने वालों के लिए सुरक्षित फुटपाथ और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे पौधारोपण किया जाएगा। अत्याधुनिक स्ट्रीट लाइट और स्पष्ट दिशा-सूचक बोर्ड भी लगाए जाएंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

Gorakhpur accident news: गोरखपुर में अलग-अलग हादसों में दो युवकों की मौत, ट्रालर पलटने से तीन घायल

गोरखपुर जिले में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। पहला हादसा गगहा थाना क्षेत्र में हुआ, जहां अज्ञात...
By Dec 21, 2025

साझा करें