0

महिलाओं के लिए खुशखबरी! अब नर्सें भी करेंगी सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान, जानें क्या है खास प्रशिक्षण

By Dec 15, 2025

महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान अब नर्स भी करेंगी। इसके लिए नवनियुक्त नर्सों को विशेष प्रशिक्षण देकर महिला अस्पतालों में तैनात किया जा रहा है। राज्य स्वास्थ्य संस्थान लखनऊ, क्षेत्रीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण संस्थान झांसी और वाराणसी, जिला संयुक्त चिकित्सालय नोएडा में अब तक 200 से अधिक नर्सों को इस कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षित किया जा चुका है।

सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा होने वाला कैंसर है। इन कैंसर की पहचान शुरुआती दौर में ही हो जाए इसके लिए चिकित्सकों के अलावा नर्सों को प्रशिक्षण देने के लिए विशेष रूप से प्रयास किया जा रहा है। 12 दिन के विशेष प्रशिक्षण में संविदा और नियमित नर्सों को मरीज की देखभाल के साथ ही सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर की पहचान की जानकारी दी जा रही है।

इसके अलावा नवनियुक्त एएनएम को भी 12 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे ये भी शुरुआती दौर में कैंसर की पहचान के तरीकों के बारे में महिलाओं को जागरूक कर सकें। विशेषज्ञों के अनुसार भारत में हर वर्ष ब्रेस्ट कैंसर से 90 हजार से अधिक मौतें होती हैं। महिलाओं में होने वाले कैंसर का 28.2 प्रतिशत ब्रेस्ट कैंसर है। वहीं सर्वाइकल कैंसर के 1.27 लाख नए मामले हर वर्ष सामने आते है और 80 हजार महिलाओं की मौत हर वर्ष इस कैंसर से होती है।

About Amit Sagar

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

लखनऊ: ग्रीन कॉरिडोर का काम अटका, समतामूलक से निशातगंज का 5 मिनट का सफर एक सप्ताह और टला

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर परियोजना का कार्य सोमवार को पूरा नहीं हो सका, जिससे समतामूलक चौराहे से निशातगंज तक का सफर 5 मिनट में पूरा करने का इंतजार और बढ़ गया है। परियोजना में देरी...
By Dec 15, 2025

2027 चुनाव की तैयारी: योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल जल्द, जातीय-क्षेत्रीय समीकरण साधने पर फोकस

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की तैयारी है। फेरबदल दिसंबर में ही होने की उम्मीद जताई जा रही है। फेरबदल के जरिए भाजपा की वर्ष...
By Dec 15, 2025

लखनऊ: ट्रांसपोर्ट नगर फिटनेस सेंटर की रिपोर्ट आज, क्या खत्म होगा ट्रांसपोर्टरों का इंतजार?

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंस्पेक्शन एंड सर्टिफिकेशन सेंटर (आई एंड सी) को ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) के रूप में बदलने की प्रक्रिया तेज हो गई है। मिनिस्ट्री ऑफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवेज (मोर्थ) की...
By Amit Sagar Dec 15, 2025

साझा करें