0

किसानों के लिए खुशखबरी! टमाटर, लहसुन और मिर्च की खेती पर 50% तक अनुदान, ऐसे उठाएं लाभ

By Dec 9, 2025

अब टमाटर-लहसुन और मिर्च की खेती के लिए मिलेगा अनुदान

बिहार सरकार ने टमाटर, लहसुन और मिर्च की खेती करने वाले किसानों को अनुदान देने की घोषणा की है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को इन फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी आय में वृद्धि करना है। किसानों को कृषि विभाग में पंजीकरण कराकर अनुदान प्राप्त करने के लिए आवेदन करना होगा। यह योजना बिहार के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है।

सब्जी-मसाला योजना के अंतर्गत किसान समूह में इसकी खेती कर सकेंगे। प्रत्येक समूह में छह हेक्टेयर के लिए योजना स्वीकृत है। इसमें न्यूनतम तीन कृषक सदस्य होंगे। इस योजना का उद्देश्य टमाटर, मिर्च, लहसुन का क्षेत्र विस्तार कराकर उत्पादन व उत्पादकता में वृद्धि व उचित बाजार मूल्य से कृषक की आय में वृद्धि कराना है। यह केंद्र प्रायोजित योजना है। टमाटर व मिर्च की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर 60 हजार रुपये लागत आएगी। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा।

लहसुन की खेती के लिए प्रति हेक्टेयर एक लाख रुपये लागत आएगी। किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। अनुदान 60-40 के अनुपात में दो किस्तों में मिलेगा। प्रति कृषक परिवार को अधिकतम दो हेक्टेयर का लाभ दिया जाएगा।

रबी मौसम में टमाटर व मिर्च की खेती के लिए अनुशंसित प्रभेद का गुणवत्तायुक्त हाइब्रिड बीज किसानों को जिला उद्यान पदाधिकारी के द्वारा बिहार राज्य बीज निगम पटना के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण आवश्यक है। टमाटर, मिर्च व लहसुन की खेती मुख्य रूप से लघु व सीमांत कृषकों के साथ-साथ वैसे कृषक, जिनके पास जमीन नहीं है, पट्टे व बटाई की जमीन पर खेती करने वालों को भी योजना का लाभ मिलेगा।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

टोल फ्री नंबर 102 व्यस्त, एंबुलेंस की सेवा लेने में मरीज हो जा रहे पस्त

टोल फ्री नंबर 102 पर कॉल कर सरकारी एंबुलेंस की सेवा लेने में जिले के मरीजों का दम फूल रहा है। एक नहीं, दस-दस बार कॉल करने पर यह नंबर हमेशा व्यस्त बताता है। यदि...
By Dec 9, 2025

भागलपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला: शराब पी रहे बदमाशों ने सिपाहियों को दांत से काटा, 3 घायल

भागलपुर के नाथनगर में शराब पी रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। ललमटिया पुलिस ने नसरतखानी इलाके में एक मुर्गी फार्म पर छापा मारा था, जहां...
By Dec 9, 2025

साझा करें