‘हमें भगवान ने मंत्री बनाया है’, दिलीप जायसवाल ने कहा- 6 महीने में दिखेगा बड़ा बदलाव, नौकरशाही पर भी सख्त चेतावनी
बिहार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं पर विशेष बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार में निवेश को आकर्षित करने के लिए हर स्तर पर काम किए जा रहे हैं। मंत्री जायसवाल ने स्पष्ट किया कि नौकरशाही या कोई अन्य कारक निवेशक और उद्यम के बीच बाधा नहीं बन पाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई ऐसा करने की कोशिश करता है, तो उसे व्यवस्था से बाहर कर दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, “हमें भगवान ने मंत्री बनाया है, तो कुछ बढ़िया सोचकर ही बनाए होंगे। अभी दूध में जोरन दे दिया गया है, दही जमने में कुछ समय लगेगा, छह माह के बाद उद्योग विभाग में क्वांटम बदलाव देखने को मिलेगा।” उन्होंने अपने पिछले कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में मंत्री रहते हुए उन्होंने व्यवस्था में बाधा उत्पन्न करने वाले 136 लोगों को चिह्नित कर निलंबित या सेवामुक्त किया था। उन्होंने कहा कि यही सख्ती उद्योग विभाग में भी लागू होगी।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार बहुत बड़ा उपभोक्ता राज्य है, इसलिए यहां निवेश की बड़ी संभावना है। कंपनियों के लिए अपनी लागत कम करने के लिए यहां उद्यम लगाना फायदे का सौदा है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता सिस्टम को सक्रिय करना है और छह माह में बड़ा बदलाव दिखेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे सिर्फ सब्सिडी पर ध्यान केंद्रित करने वाले निवेशकों को प्रोत्साहित नहीं करेंगे।
उद्योग मंत्री ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 को राज्य के औद्योगिक विकास के लिए गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि यह पैकेज अन्य राज्यों की तुलना में अधिक प्रतिस्पर्धी है और वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने में सहायक होगा। उन्होंने बताया कि इस पैकेज के तहत 100 करोड़ रुपये के निवेश और 1,000 प्रत्यक्ष रोजगार सृजन पर 10 एकड़ भूमि एक रुपये प्रति एकड़ की दर से उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे बड़े उद्योगों को स्थापित करने की लागत कम हो जाएगी।
तेजस्वी यादव को शिवानंद तिवारी की खरी-खरी: ‘विदेश से लौटकर कार्यकर्ताओं से मिलें, वरना भविष्य खतरे में’
बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए ‘क्रिटिकल थिंकिंग’ वाला साहित्य ज़रूरी: पटना में NCPUL कार्यक्रम
बिहार में ठंड का कहर: 8 डिग्री पर पहुंचा शेखपुरा का तापमान, पटना समेत कई शहरों में कनकनी बढ़ी
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिटायरमेंट से पहले 190 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, मिली मनचाही पोस्टिंग
पटना जंक्शन पर हड़कंप: लड़खड़ाते हुए गिरे भाई-बहन, मुंह से निकल रहा था झाग, PMCH में भर्ती
पटना: स्कूल में लव स्टोरी का विरोध करना पड़ा महंगा, शिक्षिका ने दूसरी शिक्षिका को पीटा, पुलिस में शिकायत
पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो का ‘संकट’, 36 उड़ानें रद्द, यात्रियों का बुरा हाल
एक कप कॉफी से भी कम खर्च में देखें पटना की 5 ऐतिहासिक जगहें, इतिहास और संस्कृति का हैं अनूठा संगम
