गोवा नाइट क्लब अग्निकांड: 25 लोगों की दर्दनाक मौत, उत्तराखंड के मनीष की भी गई जान, परिवार में मातम
गोवा के एक नाइट क्लब में लगी भीषण आग ने 25 जिंदगियों को लील लिया। इस दुखद घटना में उत्तराखंड के चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के नेत्र सलान गांव निवासी मनीष सिंह महर (22) की भी मौत हो गई है। मनीष कुछ समय पहले ही गोवा गया था और वह नाइट क्लब की रसोई में काम करता था।
मनीष की मौत की खबर जैसे ही उसके पैतृक गांव पहुंची, परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय जिला पंचायत सदस्य योगेश जोशी ने बताया कि मनीष के शव को गोवा से गांव लाने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के अधिकारियों से मदद मांगी गई है।
चंपावत प्रशासन ने परिवार को आश्वासन दिया है कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को जल्द से जल्द गांव भिजवाने में मदद की जाएगी। इस अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है, और लोग इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त कर रहे हैं।
गोवा क्लब आग: डांसर ने सुनाई खौफनाक दास्तान, ‘शॉर्ट सर्किट से लगी आग, क्रू मेंबर ने बचाई जान’
गोवा अग्निकांड: परिवार की स्थिति सुधारने के सपने रह गए अधूरे, 25 लोगों की लील ली जान
गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद एक्शन, नाइटक्लब मैनेजर समेत 4 गिरफ्तार, मालिक की तलाश जारी
गोवा अग्निकांड: सीएम सावंत ने किया बड़ा खुलासा, ‘आंतरिक आतिशबाजी और सीमित निकास ने ली 25 लोगों की जान’
गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गिरफ्तार हुआ नाइट क्लब का सह-मालिक, खुद को बताया ‘स्लीपिंग पार्टनर’, मालिकों पर फोड़ा ठीकरा
गोवा नाइट क्लब में भीषण आग: 25 की मौत, 100 लोग डांस फ्लोर पर थे जब लपटें उठीं; चश्मदीद ने सुनाई खौफनाक दास्तान
गोवा के नाइट क्लब में भीषण आग, 25 की मौत; चश्मदीदों ने बताया- ‘ब्लास्ट के बाद लगी आग’
गोवा अग्निकांड: 25 मौतों के बाद गरमाया मुद्दा, भाजपा विधायक ने की ‘सेफ्टी ऑडिट’ की मांग
