0

गाजियाबाद पुलिस का ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’, अब अपराधियों को सजा दिलाकर ही मानेगी टीम, 3 महीने में 30 को मिली सजा

By Dec 10, 2025

गाजियाबाद पुलिस ने अपराधियों को सजा दिलाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। यह टीम सबूत जुटाने, गवाहों की सुरक्षा और प्रभावी पैरवी करके अपराधियों को सजा दिलाने का काम कर रही है। पुलिस के ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। तीन माह में 30 मामलों में विभिन्न अदालतों से निर्णय आए हैं। इस अभियान के तहत पुलिस अदालतों में लंबित गंभीर मामलों का अध्ययन कर गवाहों को जारी समन, वारंट की तामीली तेजी से करा रही है।

जिन मामलों में फारेंसिक जांच रिपोर्ट अटकी हुई हैं उन्हें शीघ्र कोर्ट तक पहुंचाने का काम कर रही है। सरकारी अधिवक्ताओं से चर्चा कर अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाने के लिए काम किया जा रहा है। पुलिस की प्राथमिकता गंभीर अपराधों के आरोपितों को जल्द से जल्द सजा दिलाना है, ताकि अपराधियों का हौसला टूटे। अपराधी खुलेआम न घूमें, कानून-व्यवस्था पर दबाव न बने। इससे आने वाले दिनों में शहर में अपराधों में स्वाभाविक कमी आए।

इसी सोच के तहत आपरेशन कन्विक्शन को नई गति दी गई है। पुलिस उन मामलों को तेजी से आगे बढ़ा रही है जिनमें अपराध गंभीर हैं जैसे हत्या, लूट, दुष्कर्म, पाक्सो, दहेज हत्या, गैंग्स्टर एक्ट, हत्या का प्रयास और संगठित अपराध से जुड़े केस। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड़ के निर्देश पर आठ पुलिसकर्मियों की एक विशेष टीम अदालत में लंबित इन मामलों पर मेहनत कर रही है। टीम प्रतिदिन यह सुनिश्चित कर रही है कि गवाह अदालत पहुंचे, आरोपित फरारी में न रहें और साक्ष्य समय पर कोर्ट में पेश हों।

पुलिस ने ऐसे लगभग 400 गंभीर मामलों को चिन्हित किया है जिनमें सजा की संभावना मजबूत की जा सकती है। टाप 50 अपराधियों की सूची तैयार की गई है, जिनके खिलाफ करीब 150 केस अदालतों में चल रहे हैं। इन मामलों में गवाहों को समय पर समन तामील कराया जा रहा है। फरार आरोपितों की गिरफ्तारी तेज की गई है और जिन फारेंसिक रिपोर्टों के अभाव में केस अटका था, उन्हें तत्काल उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकारी अधिवक्ताओं के साथ समन्वय मजबूत किया गया है और बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभियोजकों को सम्मानित भी किया गया है। पिछले तीन महीनों में महिला अपराधों से जुड़े 10 मामलों में सजा हुई है जबकि पूरे अभियान के दौरान कुल 30 मामलों में निर्णायक फैसले आ चुके हैं। पुलिस आयुक्त का मानना है कि जितनी जल्दी अपराधियों को सजा मिलेगी, उतनी ही जल्दी अपराधियों का मनोबल टूटेगा और शहर में अपराध का ग्राफ नीचे आएगा।

हमारा लक्ष्य सिर्फ केस दर्ज कर चार्जशीट कोर्ट तक पहुंचाना नहीं है। अपराधियों को कोर्ट से सजा भी हो इसके लिए ऑपरेशन कन्विक्शन शुरू किया गया है। जब अपराधी खुला नहीं घूमेगा, तभी कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और समाज सुरक्षित बनेगा। इससे आने वाले समय में अपराध कम होंगे।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

गाजियाबाद में सीएम योगी की एसआईआर बैठक, इन मुद्दों पर होगी समीक्षा, जानिए पूरा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गाजियाबाद में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) की समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक नेहरू नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मेरठ मंडल के क्षेत्रीय पदाधिकारी, सांसद,...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद: जूते के पैसों को लेकर विवाद, ग्राहकों ने व्यापारी को लोहे की छड़ से पीटा; बाजार में हंगामा

गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित मेन बाजार क्षेत्र में जूते के पैसों को लेकर हुए झगड़े में दो ग्राहकों ने व्यापारी के साथ मारपीट की और लोहे की छड़ से हमला करके घायल कर दिया। व्यापारी...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में जुगाड़ वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, 100 से ज्यादा के काटे चालान

गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने सर्दियों के कोहरे के चलते होने वाले सड़क हादसों की रोकथाम के लिए रविवार को शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। जीटी रोड, एनएच-9 और मेरठ रोड पर पुलिस ने जुगाड़...
By Dec 10, 2025

गाजियाबाद में मतदाता सूची डिजिटाइजेशन का बड़ा अभियान: 56% डेटा डिजिटलाइज, लेकिन ‘शिफ्टेड’ और ‘अनुपलब्ध’ मतदाता बने चुनौती

गाजियाबाद में आगामी निर्वाचन प्रक्रियाओं को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन ने मतदाता सत्यापन अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को एसआइआर (विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम) में...
By Dec 10, 2025

कफ सीरप तस्करी: गाजियाबाद पुलिस पर सवाल, 40 जिलों की 128 FIR पर क्यों रुकी कार्रवाई? STF ने खोले बड़े राज

गाजियाबाद में कफ सीरप तस्करी पर दो जिलों में सबसे बड़े गिरोह का बीते महीने पर्दाफाश हुआ था। गाजियाबाद पुलिस ने तीन नवंबर को साढ़े तीन करोड़ रुपये का कफ सीरप बांग्लादेश तस्करी के लिए...
By Dec 10, 2025

राहत योजना में भी राहत नहीं! गाजियाबाद में डेटा की गड़बड़ी से उपभोक्ता परेशान

गाजियाबाद में ऊर्जा निगम की ओर से बकायेदारों को राहत देने के लिए एक दिसंबर से बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई है। हालांकि, योजना शुरू होने के बाद से ही उपभोक्ताओं को परेशानी...
By Dec 10, 2025

कार धोने आई थी गुड्डी… बैग से गायब हुए 50 हजार, इंदिरापुरम में हंगामा

इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक कार से 50 हजार रुपये चोरी हो गए। वसुंधरा सेक्टर 7 निवासी रीमा ने पुलिस को बताया...
By Dec 10, 2025

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर की दुल्हन बनेंगी निधि सारस्वत, जानिए कौन हैं कथावाचक निधि?

पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के बेटे चिरागवीर उपाध्याय नौ दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे। वह अलीगढ़ की मशहूर कथावाचक निधि सारस्वत के साथ फेरे लेंगे। शादी की रस्में आज सात दिसंबर को हल्दी...
By Dec 10, 2025

साझा करें