आगरा में नाइजीरियाई गैंग का एमडी ड्रग्स नेटवर्क, 10 हजार में बिक रही पुड़िया
ताजनगरी आगरा में युवाओं के बीच नशे का कारोबार तेजी से फैल रहा है। अब सिगरेट और शराब से आगे बढ़कर खतरनाक ड्रग्स एमडी (मेथिलीन डाइऑक्सीमेथाम फेटामाइन या मेफेड्रोन) की मांग बढ़ गई है। हरीपर्वत थाना पुलिस ने इस दिशा में बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइजीरियाई गिरोह के दो ऐसे एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो आगरा में एमडी की सप्लाई कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑन डिमांड ड्रग्स की डिलीवरी दिया करते थे और एमडी की एक पुड़िया के लिए आठ से दस हजार रुपये तक वसूलते थे।nnपुलिस के अनुसार, संजय प्लेस इलाके में नियमित चेकिंग के दौरान मैनपुरी निवासी सुधांशु पाल और रितिक उर्फ चंदन शर्मा को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि सुधांशु पॉलीटेक्निक का छात्र है और उसके पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। वह दिल्ली में रैपिडो बाइक चलाता था, जहां उसकी मुलाकात ‘बैनी’ नामक एक नाइजीरियाई नागरिक से हुई। बैनी ने उसे ड्रग्स तस्करी के धंधे में फंसाया और बेहतर कमाई का लालच दिया। नाइजीरियाई युवक उसे नशे की गोलियों से भरी एक डिब्बी देता था, जिसे आगरा लाकर ग्राहकों तक पहुंचाना होता था।nnआरोपी सुधांशु ने बताया कि उसे माल किसे देना है, यह पहले से नहीं बताया जाता था। आखिरी समय पर उसे ग्राहक की गूगल लोकेशन भेजी जाती थी, जिसके आधार पर वह डिलीवरी करता था। वह महीने में करीब आठ से दस बार आगरा आता था और इस तरह अच्छी कमाई कर रहा था। बाद में उसने अपने मैनपुरी निवासी दोस्त चंदन शर्मा को भी इस धंधे में शामिल कर लिया।nnपुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से 8.5 ग्राम एमडी, 9 किलोग्राम से अधिक गांजा और बिक्री के 70 हजार रुपये बरामद हुए। दोनों आरोपी कार से आए थे, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।nnपुलिस अधिकारियों ने बताया कि एमडी एक सिंथेटिक ड्रग है जो केंद्रीय तंत्रिका तंत्र को उत्तेजित करती है। इसके सेवन से व्यक्ति अत्यधिक ऊर्जावान और खुश महसूस करता है, क्योंकि यह मस्तिष्क में डोपामाइन, सेरोटोनिन और नॉरपेनेफ्रिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर का स्तर बढ़ा देती है। हालांकि, यह नशा बेहद खतरनाक है और इसके गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं, यहां तक कि अत्यधिक सेवन से मौत भी हो सकती है। पुलिस इस पूरे गिरोह के तार खोजने में जुटी है।”
जुटी हुई है।
ताजमहल सहित सभी स्मारक 19 नवंबर को निःशुल्क, विश्व धरोहर सप्ताह का भव्य शुभारंभ
नशा मुक्त भारत अभियान: अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रों ने लिया संकल्प
आगरा: बाराती हत्याकांड में ग्रामीणों का हंगामा, MLC पर बचाने का आरोप
विश्वविद्यालय के अतिथि प्रवक्ता पर छात्राओं को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप, जांच शुरू
बेटे की हत्या: नशेड़ी पिता को आजीवन कारावास, 55 हजार का जुर्माना
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटी: शिवहर के 4 वर्षीय बच्चे की मौत, गांव में मातम
खेल-खेल में मासूम की मौत, पानी भरी बाल्टी बनी काल
जमीन विवाद में न्याय न मिलने पर महिला ने डीएम कार्यालय में किया आत्मदाह का प्रयास
