Air India Flight में जज को परोसे गए खाने में फंगस, Lucknow में FIR दर्ज
दिल्ली से लखनऊ आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश को परोसे गए भोजन में फंगस मिलने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। न्यायाधीश ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद एयरलाइन कर्मचारियों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा। यह घटना सोमवार देर रात की है, जब न्यायाधीश प्रशांत कुमार एयर इंडिया की फ्लाइट (एआई-1720) से यात्रा कर रहे थे।
न्यायाधीश प्रशांत कुमार की सीट संख्या 1A थी। यात्रा के दौरान उन्हें जो भोजन परोसा गया, उसमें फंगस (सड़ा हुआ) पाया गया। न्यायाधीश ने तुरंत इसकी शिकायत की। आरोप है कि शिकायत करने पर केबिन क्रू के सदस्यों ने समस्या का समाधान करने के बजाय उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि एयर इंडिया के कस्टमर सर्विस कर्मचारी सुफियान ने भी दुर्व्यवहार किया और दूषित भोजन को फ्लाइट से बाहर ले जाने से भी रोक दिया। न्यायाधीश के साथ मौजूद सुमित गुप्ता ने इस मामले में सरोजनी नगर थाने में एयरलाइन कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने इसे यात्रियों की सुरक्षा और अधिकारों के प्रति गंभीर लापरवाही बताया है लापरवाही बताया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह की सहयोगी को UP High Court से राहत, आपराधिक कार्यवाही पर रोक
नव दुर्गा और ईद से पहले Agra news: नगर निगम ने शुरू किया विशेष सफाई अभियान
वृक्षारोपण पर भड़के योगी के मंत्री, बोले- करोड़ों दिए पर पेड़ कहां हैं? UP politics news
कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब
कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news
Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा
Lucknow cyber crime: रिटायर्ड फौजी समेत दो के खाते से 5.68 लाख रुपये की ठगी
Lucknow news: मुकदमा वापस लेने के दबाव में पति ने बीच सड़क पत्नी को पीटा, केस दर्ज
