प्रेमिका की मांग भरकर वंदे भारत ट्रेन से कटकर ली जान, लखनऊ में सनसनी
लखनऊ के राजाजीपुरम रेलवे फाटक के पास शुक्रवार दोपहर एक विवाहित व्यक्ति सूर्यकांत (35) ने अपनी प्रेमिका दिपाली (25) की मांग में सिंदूर भरा और फिर दोनों ने साथ में वंदे भारत ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। यह घटना पारा रेलवे क्रांसिंग के पास हुई, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।
दोनों एक ही कंपनी में काम करते थे और पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग में थे। सूर्यकांत पहले से शादीशुदा और एक बच्चे का पिता था, जबकि दिपाली गुरुवार से लापता थी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में दोनों ने अपने परिवारों से माफी मांगी है और खुद को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों दोपहर में रेलवे फाटक के पास टहल रहे थे और ट्रेन आते देख पटरी पर लेट गए। इस दर्दनाक घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शवों की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर मिलने के बाद मामले की आगे की जांच की जाएगी। फिलहाल, दोनों परिवारों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया है।
लखनऊ: सड़क हादसों में युवती सहित दो की मौत, जांच जारी
चेकिंग में चोरी की बाइक के साथ पकड़ा युवक, लखनऊ पुलिस ने की कार्रवाई
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के स्थापना दिवस पर डीजीपी ने परोसी पूड़ी, देखें खास तस्वीरें
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के स्थापना दिवस पर डीजीपी ने परोसी पूड़ी, सीपी ने बांटी सब्जी
अलीगंज सीएचसी में प्रसूताओं को नाश्ता, ठेकेदार पर भुगतान न करने का आरोप | Lucknow health news
स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी से लखनऊ में उपभोक्ताओं को गलत बिल का झटका, परेशान
