एक्सप्रेसवे पर कोहरे का कहर: अब 120 नहीं, 75 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी गाड़ियां, ड्रोन करेगा निगरानी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में वाहनों की अधिकतम गति 120 किलोमीटर प्रति घंटे से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी। यूपीडा (उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने यह फैसला हादसों को रोकने के लिए लिया है। ड्रोन से निगरानी के साथ हादसों के कारणों को जानने के लिए वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। हादसों से टूटे या तिरछे हुए क्रैश बैरियर भी ठीक कराए जाएंगे।
सर्दियों में कोहरा पड़ते ही हादसे बढ़ जाते हैं। यूपीडा के आंकड़ों के अनुसार, कोहरे में 70 प्रतिशत हादसे रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक होते हैं। कन्नौज जिले के दायरे में सबसे अधिक 84 किलोमीटर एक्सप्रेसवे गुजरा है, जिससे हादसे जिले में ठठिया से सौरिख तक होते हैं।
यूपीडा ने इस बार कोहरा शुरू होते ही निर्धारित वाहनों की अधिकतम सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा को 75 किलोमीटर प्रतिघंटा करने का फैसला लिया है। इससे चार पहिया वाहन 75 और बस समेत ट्रक जैसे भार वाहनों की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी। धुंध में वाहनों की रफ्तार की निगरानी लगाए गए सीसी कैमरों के अलावा ड्रोन से भी की जाएगी।
हादसों के कारणों को समझने के लिए ड्रोन से वीडियो रिकार्डिंग भी कराई जाएगी। फुटेज से दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों की वैज्ञानिक जांच और विश्लेषण कर हादसों की रोकथाम के प्रयास किए जाएंगे। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कोहरे में समझदार वाहन चालक स्वयं रफ्तार कम कर लेते हैं, लेकिन यूपीडा के रफ्तार कम करने के फैसलों से हादसों पर अंकुश लगेगा।
यूपी में आवारा पशुओं पर लगेगी लगाम! केशव प्रसाद मौर्य ने गोशालाओं में CCTV लगाने के दिए निर्देश
सगाई समारोह में तमंचा लहराकर दी जान से मारने की धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार
‘एसआईआर के एग्जाम’ में हापुड़ अव्वल! 99.92% आवेदन हो चुके हैं जमा; फॉर्म भरने का काम अंतिम चरण में
शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अज्ञात हमलावरों ने मचाया उत्पात, मेहमानों को लहूलुहान कर फेंका खाना
सीएम योगी आज आजमगढ़ और जौनपुर में, जानिए पूरा कार्यक्रम और एजेंडा
आगरा में बड़ा झटका: 78 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नाम लिस्ट से गायब, जानिए वजह
महिलाओं पर टिप्पणी मामला: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने सुनवाई के लिए याचिका स्वीकार की
UP पंचायत चुनाव: प्रधानों को घेरने का नया फॉर्मूला, ‘शिकायती बम’ से कुर्सी पर आफत!
