आगरा में कोहरे का कहर, Vande Bharat समेत 25 ट्रेनें लेट; यात्रियों को परेशानी
आगरा में शुक्रवार को घने कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई, जिसके चलते रेलवे को ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ा।
रेलवे ने ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के बजाय सेमी-ऑटोमेटिक प्रणाली पर ट्रेनों का संचालन किया। इस प्रणाली में एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन के बीच केवल एक ही ट्रेन को गुजारा जाता है, जिससे ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है।
इस कारण 25 से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से साढ़े छह घंटे की देरी से चलीं। खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस तीन घंटे, उत्कल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, सचखंड एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे और मुंबई राजधानी साढ़े तीन घंटे लेट हुई।
ट्रेनों के साथ ही रोडवेज बसें भी एक से दो घंटे की देरी से आगरा पहुंचीं। वहीं, बेंगलुरु और अहमदाबाद की फ्लाइट्स भी 16 से 27 मिनट तक लेट हुईं।
गांव के घेर में लगी भीषण आग, भैंस की जलकर मौत, एक व्यक्ति झुलसा (Fire News)
Agra traffic jam: मेट्रो निर्माण से हाईवे पर लगा भीषण जाम, वैकल्पिक मार्ग भी ठप
Agra news: कैबिनेट मंत्री के भाई की जिला अस्पताल में मौत, लाइन में खड़े-खड़े बिगड़ी तबीयत
आगरा में रोडवेज बस चालकों को सख्त निर्देश, कोहरे में ओवरटेक पर रोक (Agra news)
आगरा नगर निगम का एक्शन: Airtel और Torrent Power पर 9.39 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है agra news?
आगरा में उत्तरी बाइपास के बावजूद जाम, DM ने दिए निर्देश | Agra news
आगरा: Northern Bypass चालू होने के बाद भी सिकंदरा चौराहा पर ट्रैफिक जाम क्यों?
आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय में हिंदी सीखने आएंगे विदेशी छात्र, Russia के बाद England, France में भी दिलचस्पी
