कोहरे में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्राली की भीषण टक्कर, दो घायल
कासगंज जिले के थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर मंगलवार की तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ। घने कोहरे के कारण एक रोडवेज बस, जो कौशांबी डिपो की बताई जा रही है, पीछे से एक ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई। इस टक्कर में बस चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बस चालक नीरज (निवासी पीतम नगर, कासगंज) और परिचालक विवेक (निवासी फिरोजाबाद) को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है।
पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली इंटरलॉकिंग ईंट लेकर गंजडुंडवारा से पटियाली की ओर जा रहा था। कोहरा इतना घना था कि बस चालक को सामने चल रहे ट्रैक्टर का अंदाजा नहीं लग सका और बस पीछे से ट्राली में घुस गई। इंस्पेक्टर पटियाली लोकेश भाटी ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण घना कोहरा है, हालांकि अन्य कारणों की भी जांच की जा रही है। इस दुर्घटना के कारण यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा।
झांसी में फर्जी महिला TTE पकड़ी, घंटों चली पूछताछ
हाउस टैक्स बकाये पर करामत हुसैन कॉलेज सील, सरकारी इमारतों पर निगम की बड़ी कार्रवाई
यूपी में माफिया पर सख्ती: अफसरों की लापरवाही पर होगी कार्रवाई, DGP के निर्देश
स्थानीय निकाय कर्मियों ने मांगा 412 रुपये प्रतिदिन भुगतान, गर्म वर्दी की भी मांग
फिरोजाबाद में सड़क हादसे का शिकार हुए कानपुर के दो युवक, कार की टक्कर से बाइक में लगी आग
पतंगबाजी से बिजली गुल: लखनऊ में अनोखी मुनादी से जनता को चेताया
राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता: 451 युवाओं ने दिखाया अपना skill, भविष्य की तैयारी पर जोर
दिव्यांगों के लिए सुलभ वातावरण की वकालत, IIT कानपुर में अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर कार्यक्रम
