0

ट्रामा सेंटर में महिला स्वास्थ्यकर्मी से मारपीट, दरोगा और तीमारदारों ने किया हंगामा

By Dec 9, 2025

स्वशासीय राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबंधित सरकारी ट्रामा सेंटर में शुक्रवार को सड़क हादसे में घायल युवक को टायलेट की नली डालने को लेकर दरोगा के साथ आए तीमारदारों व महिला स्टाफ के साथ विवाद हो गया। इसके बाद तीमारदारों व स्टाफ के लोगों के साथ जमकर हाथपाई हुई। दरोगा पर भी महिला स्वास्थ्यकर्मी से अभद्रता का आरोप है। पुलिस लाइन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर सड़क दुर्घटना में घायल हुए अपने पिता उदयवीर सिंह पुत्र हरविलास को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। जहां चिकित्सक ने भर्ती कर उनका उपचार शुरू कर दिया। उसी दौरान सब इंस्पेक्टर ने महिला स्वास्थ्य कर्मी से कहा कि पिता को पेशाब की तकलीफ है इनको नली लगा दो।

महिला स्वास्थ्य कर्मी ने कहा कि चिकित्सक कहेंगे तभी मरीज को नली लगाई जाएगी। इस बात को लेकर दरोगा और महिला स्वास्थ्यकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। वहीं सब इंस्पेक्टर के साथ आए लोगों ने महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ गाली गलौज की। कर्मचारियों का आरोप है कि उन लोगों ने महिला कर्मी के साथ हाथापाई की। सीएमएस डा नवीन जैन का कहना है कि टायलेट की नली डालने को लेकर विवाद हुआ था। तीमारदारों की मर्जी से मरीज को आगरा रेफर कर दिया।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार

प्रयागराज के करछना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। डांडो गांव निवासी ठाकुर प्रसाद (65) साइकिल से कहीं जा रहे थे, तभी डांडो नहर...
By Dec 9, 2025

संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी

संभल स्थित शाही जामा मस्जिद बनाम श्री हरिहर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट, चंदौसी में निर्धारित सुनवाई स्थगित कर दी गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई आठ जनवरी...
By Dec 9, 2025

Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?

भारत में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से ग्‍लोबल स्‍तर पर नई ईवी के तौर पर Kia EV2 को पेश...
By Dec 9, 2025

बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार

बिहार एसटीएफ ने मंगलवार को पटना जिले में सक्रिय वांछित अपराधी आदित्य कुमार उर्फ बुधन कुमार उर्फ बुधना को गिरफ्तार कर लिया। बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में की गई विशेष छापेमारी के दौरान यह गिरफ्तारी हुई।...
By Dec 9, 2025

बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं

सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन का पैतृक गांव गौरा ब्लॉक का बाबूपट्टी है। इस गांव को मातृभूमि योजना में लिया गया है। गांव को महाराष्ट्र की संस्था डॉ. हरिवंश राय बच्चन प्रबोधन प्रतिष्ठान...
By Dec 9, 2025

किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन

खेतों में सब्जियों के उत्पादन अथवा बाग से निकले फलों को बाजार तक पहुंचाने के बाद ही किसानों को उसका उचित मूल्य मिल पाता है। लेकिन अक्सर असुरक्षित तरीके से फल और सब्जियों को बाजार...
By Dec 9, 2025

हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज

हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मारपीट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। हरौलीपुर चौकी...
By Dec 9, 2025

‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस और राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी को लेकर अब एक...
By Dec 9, 2025

साझा करें