0

पिता की हत्या, शव के टुकड़े: करीबी के फोन पर बेटे ने बदला इरादा, लखनऊ murder case

By Feb 27, 2026

लखनऊ के बंगला बाजार में शराब कारोबारी मानवेंद्र की हत्या के मामले में आरोपी बेटे अक्षत से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पूछताछ में पता चला है कि गोली मारकर पिता का भेजा उड़ाने के बाद अक्षत सरेंडर करने की तैयारी में था। पहले उसका विचार था कि वह पुलिस को फोन करेगा या फिर आशियाना थाने में सरेंडर करेगा। हालांकि, एक करीबी के फोन पर उसने अपना इरादा बदल दिया। माना जा रहा है कि उसी करीबी के कहने पर गुमशुदगी दर्ज कराने की साजिश रच डाली। पुलिस अब उस करीबी के बारे में साक्ष्य संकलन कर रही है।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि पिता की हत्या के बाद अक्षत ने बहन कृति को धमकाकर कमरे में बंद कर दिया था। फिर पिता का शव बाथरूम में खींचकर ले गया और वहां छुपा दिया। गोली मारने के बाद दीवार पर लगे मांस के लोथड़े और खून साफ किया। बाथरूम में आरी से पिता के हाथ-पैर काटे और उसे बोरे में भरकर ठिकाने लगाने के बाद उसने करीबी को फोन कर घटना की जानकारी दी। कहा कि ‘गलती से पापा को मार दिया है, अब थाने में समर्पण करने जा रहा हूं।’ इसके बाद करीबी ने समर्पण करने से उसे रोक दिया। फिर गुमशुदगी दर्ज कराने का प्लान बनाया।

अक्षत अगले दिन 21 फरवरी को पिता की गुमशुदगी की तहरीर लेकर थाने पहुंचा। पुलिस ने तफ्तीश का हवाला दिया और 22 फरवरी से तफ्तीश शुरू की। पुलिस के सवाल-जवाब में अक्षत फंस गया और उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने 23 फरवरी को घर पहुंचकर ड्रम में शव बरामद कर लिया।

इस सनसनीखेज घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। हाल के वर्षों में ऐसी कई दिल दहला देने वाली घटनाएं सामने आई हैं जिनमें अपनों ने ही रिश्तों का कत्ल कर दिया। यह वारदातें भी ऐसे परिवारों में हुई हैं जहां दौलत, शोहरत और ऐशो आराम की कोई कमी नहीं थी। पुलिस की जांच में हत्याओं की वजह प्रेम प्रसंग, बेवजह का शक, गुस्सा और घृणा ही निकली है।

बच्चों और किशोरों में बढ़ता गुस्सा अब चिंता का विषय बनता जा रहा है। मामूली डांट-फटकार भी कई बच्चों को असहनीय लग रही है, जिसके चलते वे ऐसे कदम उठा रहे हैं जिनके परिणाम भयावह साबित हो रहे हैं। बदलती पारिवारिक संरचना, एकल परिवारों में बुजुर्गों के भावनात्मक सहारे की कमी, माता-पिता के पास समय की कमी, और मोबाइल व सोशल मीडिया का अत्यधिक प्रयोग इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

ऑटोमोबाइल कंपनी कैशियर पर 63 लाख गबन का आरोप, आलमबाग पुलिस ने दर्ज किया केस

आलमबाग में एक ऑटोमोबाइल कंपनी के निदेशक ने अपने ही कैशियर पर 63.72 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि कैशियर ने करीब पांच महीने तक डे-बुक में हेरफेर कर यह...
By Feb 27, 2026

तेज रफ्तार कार ने लखनऊ में दरोगा और सिपाही को रौंदा, FIR दर्ज

लखनऊ के गोमतीनगर इलाके में एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार कार ने ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा और एक सिपाही को कुचल दिया। यह घटना कालिका हवेली रेस्टोरेंट के पास...
By Feb 27, 2026

लखनऊ: हल्दीराम के गोदाम से एक्सपायर सोनपापड़ी और राजभोग नष्ट, मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई

लखनऊ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मोहिबुल्लापुर स्थित हल्दीराम के स्टोरेज एसआर सेल्स में एक बड़ी कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान, बड़े पैमाने पर एक्सपायर हो चुकी सोनपापड़ी और...
By Feb 27, 2026

उद्योग बंधु बैठक में लापरवाही: बिजली विभाग के एक्सईएन को चार्जशीट जारी करने के निर्देश

राजधानी के औद्योगिक विकास की राह में ढीली कार्यशैली बाधा बन रही है। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय ‘उद्योग बंधु’ की बैठक में लापरवाही देखकर जिलाधिकारी का पारा चढ़ गया। लगातार दूसरी...
By Feb 27, 2026

लखनऊ: आशियाना के वनस्थली पार्क में बनेगा जुरासिक पार्क जैसा मैजिकल लैंड, सितंबर तक होगा तैयार

लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में स्थित वनस्थली पार्क जल्द ही एक अनोखे 'मैजिकल लैंड फैंटसी' पार्क में तब्दील हो जाएगा। यह पार्क जुरासिक पार्क की तर्ज पर बनाया जा रहा है, जहां आगंतुक ड्रैगन, यूनीकॉर्न,...
By Feb 27, 2026

लखनऊ में 90 एडवरटाइजिंग एजेंसियों पर नगर निगम की कार्रवाई, 1 करोड़ से अधिक का बकाया जमा

लखनऊ नगर निगम ने शहर में विज्ञापन नियमों का उल्लंघन करने वाली 90 एडवरटाइजिंग एजेंसियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। इन एजेंसियों ने निजी भूमि और भवनों पर विज्ञापन पट लगाने के एवज में...
By Feb 27, 2026

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने सांस्कृतिक उत्सव में जीता पहला स्थान, ‘रिवायत’ में दिखी प्रतिभा

लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव 'रिवायत' के दूसरे दिन विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। जहानत क्विज़ और संगीत प्रतियोगिता 'अलाप' में प्रतिभागियों ने अपने विचारों और गायन...
By Feb 27, 2026

साझा करें