0

कानपुर में प्लॉट निर्माण पर मांगी 10 लाख की रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर भाइयों पर FIR दर्ज (Kanpur crime news)

By Mar 18, 2026

कानपुर के नौबस्ता क्षेत्र में एक प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू करने पर हिस्ट्रीशीटर भाइयों समेत तीन लोगों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे धमकाया और मारपीट की। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन शुरुआती दौर में कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई, जिसके बाद अब नौबस्ता थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जरौली फेस वन निवासी दीपक शुक्ला ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी रश्मि के नाम पर नौबस्ता में एक 90 वर्गगज का प्लॉट खरीदा था। दो साल पहले उन्होंने इस प्लॉट की बाउंड्री भी करवा दी थी। हाल ही में जब उन्होंने प्लॉट पर निर्माण कार्य शुरू करवाया, तो चंदीपुरवा निवासी हिस्ट्रीशीटर भाई कमल तिवारी और विमल तिवारी अपने साथी आशीष दुबे के साथ मौके पर आ धमके।

आरोपियों ने निर्माण कार्य जारी रखने के लिए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। जब दीपक शुक्ला ने रंगदारी देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने तुरंत यूपी 112 पर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपियों का धमकाते हुए वीडियो भी बनाया, लेकिन इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस की निष्क्रियता से निराश होकर पीड़ित ने न्याय के लिए पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। नौबस्ता थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

कानपुर: सागर के शानदार शतक से CNBN ने जीता रेलवे चैंपियनशिप का खिताब

कानपुर में आयोजित रेलवे चैंपियनशिप लीग 2026 का फाइनल मुकाबला सीएनबीएन ने जीत लिया है। बुधवार को श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए इस मैच में सीएनबीएन ने जनरल सुपर किंग्स को 201...
By Mar 18, 2026

कानपुर में इस्कॉन ने निकाला वर्ल्ड पीस मार्च, दिया शांति का संदेश | Kanpur news

वैश्विक तनाव और युद्ध जैसे हालातों के बीच, कानपुर शहर से विश्व शांति का संदेश देने के लिए इस्कॉन स्थित श्री राधा माधव मंदिर में एक भव्य 'वर्ल्ड पीस मार्च' का आयोजन किया गया। इस्कॉन...
By Mar 18, 2026

Kanpur accident news: नजीराबाद में बाइक सवार युवक की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

कानपुर के नजीराबाद क्षेत्र में मंगलवार रात एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा...
By Mar 18, 2026

KESCo news: कानपुर में झूठे बिजली चोरी केस पर MD के खिलाफ 1.25 करोड़ का हर्जाना मांगा

कानपुर में बिजली विभाग (KESCo) के प्रबंध निदेशक के खिलाफ एक बड़ा कानूनी मामला सामने आया है। एक सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने उन पर झूठा बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाते हुए...
By Mar 18, 2026

UP Board result: शहर में 6 लाख कॉपियों की जांच शुरू, मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन मंगलवार से शुरू हो गया है। शहर के पांच केंद्रों पर 6 लाख से अधिक कॉपियों की...
By Mar 18, 2026

कानपुर में सैन्यकर्मी से लूट के आरोपी पर शांतिभंग की कार्रवाई, पुलिस की जांच पर उठे सवाल

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में एक सैन्यकर्मी और उसके दोस्त से लूटपाट के मामले में पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को...
By Mar 18, 2026

Kanpur crime news: नशे की लत पूरी करने के लिए करता था जहरखुरानी, आरोपी को कोर्ट ने सुनाई सजा

कानपुर की एनडीपीएस अदालत ने जहरखुरानी के एक मामले में आरोपी रवि कुमार को दोषी मानते हुए सजा सुनाई है। रवि कुमार ने अदालत के समक्ष कबूल किया कि वह नशे की लत पूरी करने...
By Mar 18, 2026

कानपुर में LPG कालाबाजारी के खिलाफ SP का प्रदर्शन, 19 मार्च को मनाएगी ‘काला दिवस’ (Kanpur news)

कानपुर में समाजवादी पार्टी (SP) की नगर इकाई ने महंगाई और एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी के विरोध में 19 मार्च को 'काला दिवस' मनाने का निर्णय लिया है। पार्टी ने मंगलवार को हुई बैठक में...
By Mar 18, 2026

साझा करें