होली पर उपद्रवियों पर नजीर कार्रवाई: सीएम योगी के सख्त निर्देश, UP law and order
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी होली, रमजान, नवरोज और ईद जैसे पर्वों के मद्देनजर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि शरारती तत्वों और उपद्रवियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाए जो नजीर बने। किसी भी कीमत पर सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अवधि कानून-व्यवस्था की दृष्टि से संवेदनशील है, इसलिए बीते वर्षों की घटनाओं से सीख लेते हुए प्रभावी प्रबंध किए जाएं। यदि कहीं भी समाज में विद्वेष फैलाने वाली घटनाएं घटित होती हैं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने, शोभायात्राओं के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने होलिका दहन समितियों और पीस कमेटियों की बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित करने को कहा ताकि पर्वों के दौरान आपसी समन्वय बना रहे। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कहीं भी अभद्र गीत-संगीत न बजे और किसी भी वर्ग या समुदाय को नीचा दिखाने वाला कोई कृत्य न हो।
योगी ने कानफोड़ू आवाज वाले लाउडस्पीकरों को हटाने और सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने पर जोर दिया। फेक अकाउंट्स की गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना का स्थानीय प्रशासन द्वारा त्वरित खंडन करने के निर्देश दिए गए, ताकि अफवाहें फैलने से रोका जा सके।
परिवहन निगम को होली के अवसर पर अतिरिक्त बसें संचालित करने और केवल फिटनेस मानकों पर खरी उतरने वाली बसों को ही चलाने का निर्देश दिया गया। निजी ऑपरेटरों द्वारा मनमाना किराया वसूले जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई। ऊर्जा विभाग को पर्वों और बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और निराश्रित गोवंश संरक्षण की व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रदेश में कहीं भी जहरीली अथवा अवैध शराब न बने और न ही बिके।
अलीगढ़ स्कूल बस हादसा: जर्जर फर्श से गिरी बच्ची, टायर तले कुचलकर मौत, UP school bus accident
कानपुर हैलट में महिला डॉक्टर पर टिप्पणी, गार्ड को छात्रों ने पीटा | kanpur news
उत्तर प्रदेश इफ्तार टाइम: लखनऊ, आगरा, कानपुर में आज रोजा खोलने का समय जानें
UP मतदाता सूची: 73% नोटिसों पर सुनवाई पूरी, 6 मार्च तक आपत्ति दर्ज
संविदाकर्मी की मौत पर मध्यांचल एमडी का एक्शन: एक्सईएन, एसडीओ, जेई समेत चार कर्मचारी निलंबित
अलीगढ़ में कॉलेज के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या, वर्चस्व की लड़ाई में एक घायल | Aligarh Crime
इजराइल-ईरान तनाव के बीच लखनऊ में सोना 13000, चांदी 35 हजार महंगी: Gold Price Update
ब्राह्मण सम्मेलन में UGC का मुद्दा छाया, डिप्टी सीएम बोले- बेचैनी समझ रहे हैं | UGC issue
