0

इमरान खान को खरोंच भी आई तो देश में मच जाएगा कोहराम, बहन की शहबाज सरकार को दो टूक चेतावनी!

By Dec 9, 2025

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके समर्थकों की चिंता बढ़ रही है। उनकी बहन नूरीन नियाजी ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान को कोई नुकसान पहुंचा, तो देश में गंभीर हालात पैदा हो सकते हैं। नूरीन ने इमरान की सेहत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें एकांत में रखना जेल नियमों का उल्लंघन है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी बहन नूरीन नियाजी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को उनके परिवार से मिलने नहीं दिया जा रहा है। पाक हुकूमत ने अभी तक इसकी वजह साफ नहीं की है। वहीं, इमरान की खैरियत को लेकर उनके समर्थकों की चिंता बढ़ती जा रही है। इसी बीच इमरान खान की तीन बहनों में से एक नूरीन नियाजी ने कड़ी चेतावनी दी है।

नूरीन का कहना है कि अगर इमरान खान को एक खरोंच भी आई, तो पाकिस्तान में हालात काफी खराब हो सकते हैं। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक जेल के बाहर मौजूद हैं।

इमरान की सेहत पर बात करते हुए नूरीन ने कहा, वो पूरी तरह से सेहतमंद हैं। लोग उनका इंतजार कर रहे हैं। अगर उनके साथ कुछ भी गलत हुआ, तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान नूरीन नाजी ने कहा, “मुझे लगता है कि वो इमरान खान को चोट पहुंचाने की गलती नहीं करेंगे, क्योंकि वो रेड लाइन होगी। वो नहीं चाहेंगे कि देश का माहौल खराब हो, क्योंकि लोग उनके (इमरान) के पीछे हैं और उनको देखने का इंतजार कर रहे हैं। उनकी (पाक हुकूमत) की हिम्मत नहीं है कि वो इमरान के साथ कुछ कर सकें।”

इमरान खान को इतने लंबे समय तक जेल में रखने की आलोचना करते हुए नूरीन नाजी कहती हैं-

यह इमरान खान के लिए शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना है। उन्हें एकांत में रखा गया है, जो जेल के नियमों के अनुसार एक अपराध है।

पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसीम मुनीर जल्द ही चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) बनने वाले हैं। आसीम मुनीर पर बात करते हुए नूरीन कहती हैं, “उन्हें लगता है कि वो सबसे ज्यादा ताकतवर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। हमारे मजहब में अल्लाह से ऊपर कोई नहीं है।”

नूरीन नाजी का कहना है, “पाकिस्तान में न्यायिक व्यवस्था बची नहीं है, लेकिन हम अभी भी उम्मीद करते हैं कि इमरान खान को न्याय मिलेगा।” इमरान के परिवार का आरोप है कि पिछले 1 महीने से उन्हें इमरान से नहीं मिलने दिया गया है। इमरान खान की दूसरी बहन अलीमा ने आदियाला जेल के निरीक्षक के खिलाफ याचिका दायर की है।

About

Journalist covering latest updates.

अगली खबरें

PCB का दोहरा रवैया: 12 खिलाड़ियों को मिली विदेशी लीग की इजाजत, कप्तान सलमान अली अगा को किया मना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली अगा के साथ उनके ही बोर्ड ने अलग व्यवहार किया है। इसे लेकर बोर्ड ने तर्क भी किया है लेकिन वो वाजिब नहीं लग रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट...
By Dec 9, 2025

पाकिस्तान में सेना-सरकार में टकराव: मुनीर की नियुक्ति अटकी, पीएम शहबाज शरीफ ‘लापता’ क्यों?

पाकिस्तान में पहली बार बनने जा रहे चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के पद को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ देश से बाहर हैं और इस बीच सेना...
By Dec 9, 2025

दोस्ती से दुश्मनी तक: इमरान खान और आसिम मुनीर के रिश्ते की Inside Story, कैसे एक-दूसरे के जानी दुश्मन बने?

कभी गहरे दोस्त रहे इमरान खान और आसिम मुनीर आज जानी दुश्मन हैं। इमरान के सत्ता में आने से पहले मुनीर उनके करीबी सहयोगी थे, लेकिन ISI चीफ के पद से हटाए जाने के बाद...
By Dec 9, 2025

भारत भ्रम में न रहे…: पाकिस्तान के नए त्रि-सेवा प्रमुख असीम मुनीर की पहली चेतावनी

पाकिस्तान के पहले चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज (CDF) के रूप में नियुक्त होने के बाद, फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने भारत को एक और कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में...
By Amit Sagar Dec 9, 2025

साझा करें