0

वाराणसी में जुटेंगे अंग्रेजी शिक्षक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी चुनाव के लिए होगा मतदान | English Teachers Meet

By Jan 2, 2026

वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 10 से 12 जनवरी तक एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया (AESI) का त्रिवार्षिक चुनाव और राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस आयोजन में देश भर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षक भाग लेंगे।

सम्मेलन के दूसरे दिन राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव संपन्न होगा। इस चुनाव में विभिन्न राज्यों से लगभग 500 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। काशी विद्यापीठ के अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष प्रो. निशा सिंह को चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह चुनाव अंग्रेजी शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों और भविष्य की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। चुनाव में चेयरमैन, वाइस चेयरमैन, महामंत्री, संयुक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, उप-कोषाध्यक्ष, शोध पत्र संपादक, उप-संपादक और जोनल को-आर्डिनेटर्स जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए मतदान होगा।

About

Journalist covering latest updates.

साझा करें