लखनऊ डीआरएम कार्यालय में कर्मियों को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधा, होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक उपचार उपलब्ध
पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कर्मचारियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक नई पहल की गई है। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गौरव अग्रवाल ने डीआरएम कार्यालय के नवीन ईजीआरएस कक्ष में एक विशेष ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) का शुभारंभ किया है, जहां अब कर्मचारियों को होम्योपैथिक और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के तहत उपचार उपलब्ध होगा।
यह सुविधा मंडल के लगभग 500 कर्मचारियों के लिए शुरू की गई है। इसके तहत, बादशाहनगर मंडलीय अस्पताल के अंशकालिक होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. एसए खान प्रत्येक गुरुवार को और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. आरके सिंह प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर्मचारियों को चिकित्सीय परामर्श और उपचार प्रदान करेंगे।
इस नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना है। इससे न केवल कर्मचारियों का बहुमूल्य समय बचेगा, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए आसानी से चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी।
लखनऊ: वेतन विवाद पर सिक्योरिटी गार्डों ने गंगोत्री एन्क्लेव का गेट बंद किया, Residents Face Trouble
लखनऊ वीमेंस एसोसिएशन की नई अध्यक्ष चुनी गईं प्रतिमा वाजपेयी, सावन का हुआ स्वागत
लखनऊ राजकीय बाल गृह की किशोरी की अस्पताल में मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी
Lucknow News: छात्रों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला
लखनऊ में बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी
