एलन मस्क का बड़ा खुलासा: “मेरी पार्टनर आधी भारतीय है”, बेटे का नाम भी भारतीय वैज्ञानिक से जुड़ा
टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO एलन मस्क ने एक पॉडकास्ट में अपने परिवार, पार्टनर शिवॉन जिलिस और भारतीय मूल के लोगों के योगदान पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टनर शिवॉन जिलिस आधी भारतीय हैं और उनके एक बेटे का मिडल नाम भारतीय वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर से जुड़ा है।
एलन मस्क ने Zerodha के फाउंडर निखिल कामथ के पॉडकास्ट ‘WTF is?’ में कहा, “मेरी पार्टनर शिवॉन आधी भारतीय हैं।” उन्होंने बताया कि उनके एक बेटे का मिडिल नाम ‘शेखर’ है, जो भारतीय-अमेरिकी नोबेल विजेता वैज्ञानिक सुब्रह्मण्यन चंद्रशेखर से प्रेरित है। मस्क ने जिलिस के बचपन के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शिवॉन का जन्म कनाडा में हुआ था और बचपन में ही उन्हें गोद ले लिया गया था। मस्क के अनुसार, “मुझे सभी बातें ठीक-ठीक नहीं पता, लेकिन लगता है कि उनके पिता किसी यूनिवर्सिटी में एक्सचेंज स्टूडेंट थे।”
शिवॉन जिलिस 2017 में मस्क की कंपनी न्यूरालिंक से जुड़ीं और फिलहाल ऑपरेशंस और स्पेशल प्रोजेक्ट्स की डायरेक्टर हैं। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स और फिलॉसफी में डिग्री ली है। शिवॉन जिलिस और एलन मस्क के चार बच्चे हैं, जुड़वां स्ट्राइडर और अज्योर, बेटी आर्केडिया और बेटा सेल्डन लाइकर्गस।
पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान निखिल कामथ ने कहा कि अमेरिका लंबे समय से दुनिया भर के प्रतिभाशाली लोगों को आकर्षित करता रहा है, जिसे भारत में कई लोग ‘ब्रेनड्रेन’ भी कहते हैं। इस पर मस्क ने सहमति जताते हुए कहा, “अमेरिका को वर्षों से आए प्रतिभाशाली भारतीय लोगों से बहुत फायदा हुआ है।” मस्क ने माना कि भारतीय मूल के लोगों ने अमेरिका की टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में बड़ा योगदान दिया है।
प्रयागराज: तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर मौत; आरोपी फरार
संभल जामा मस्जिद-हरिहर मंदिर विवाद: सुप्रीम कोर्ट में मामला होने के चलते टली सुनवाई, अब इस तारीख को होगी अगली पेशी
Kia EV2 ग्लोबल लॉन्च की तैयारी, जारी हुआ पहला टीजर; क्या भारत में भी आएगी ये EV?
बाढ़ रेल लूटकांड का मास्टरमाइंड बुधना गिरफ्तार, 10 लाख की लूट के बाद से था फरार
बिग बी के पैतृक गांव बाबूपट्टी का होगा कायाकल्प, मातृभूमि योजना के तहत मिलेंगी ये बड़ी सुविधाएं
किसानों के लिए खुशखबरी: फल-सब्जी ट्रांसपोर्टेशन पर 90% सब्सिडी, ऐसे करें आवेदन
हमीपुर में पुलिस टीम पर हमला, सिपाही को बंधक बनाकर पीटा; 19 नामजद समेत कई अज्ञात पर केस दर्ज
‘लाहौर 1947’ की कहानी पर बड़ा अपडेट, अली फजल ने बताया कैसी होगी सनी देओल की फिल्म
